SarkariUpdatesDaily logo
Practice category

General Knowledge Gk Questions

Practice General Knowledge Gk questions with selectable options, hidden answers and explanations.

991Published questions
Practice set

Choose an answer and check the result

All categories
Question 881 Hindi MCQ

मार्च 2021 की स्थिति के अनुसार, किस राज्य में सबसे लंबी सड़क नेटवर्क है?

SSC CHSL 10/08/2021 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option B महाराष्ट्र

भारत में लगभग 3 लाख किमी. सड़क नेटवर्क है, जो दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क है। भारत की सड़को का चार वर्गो में विभाजित गया गया है। (1) राष्ट्रीय राजमार्ग (ग्ग्) राज्य राजमार्ग (ग्ग्ग्) जिला सड़के (ग्न्) ग्राम सड़क। राष्ट्रीय राजमार्गो की कुल लम्बाई 2019 तक लगभग 132500 किलो मीटर है। राष्ट्रीय राजमार्गो की सर्वाधिक लम्बाई वाले राज्य क्रमश: महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश है। प्रांतीय राजमार्गो की सर्वाधिक लम्बाई क्रमश: महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात तथा राजस्थान है।

Question 882 Hindi MCQ

2020 में भारत में ‘विश्व का सबसे बड़ा सौर वृक्ष’ कहाँ स्थापित किया गया है?

SSC CHSL 10/08/2021 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option B दुर्गापुर

CSIR-CMERI द्वारा विश्व के सबसे बड़े सोलर वृक्ष को विकसित किया गया है। इस सौर वृक्ष को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में CSIR–CMERI की आवासीय कॉलोनी में स्थापित किया गया है। यह सौर वृक्ष 4 वर्ग फीट में फैला है तथा 3 किलोवाट ऊर्जा का उत्पादन करता है। सौर वृक्ष सामान्य वृक्ष जैसे ही होते है। जिसमें पत्तियों के रूप में सौर पैनल लगे होते है तथा इसकी शाखाएँ धातु की बनी होती है।

Question 883 Hindi MCQ

‘2018–2019 के लिए अभयारण्य में बाघों की जनसंख्या आकलन के अनुसार, भारत का सबसे बड़ा बाघ अभयारण्य निम्न में से कौन-सा है?

SSC CHSL 09/08/2021 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A कॉर्बेट

भारत का सबसे पहला टाइगर रिजर्व तथा बांघों की जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा जिम कार्बेट नेशनल पार्क है, जो कि उत्तराखण्ड रामगंगा नदी के क्षेत्र में बनाया गया था। इस नेशनल पार्क का नाम सन् 1936 में हैली नेशनल पार्क रख दिया गया था। जो कि अंग्रेज गवर्नर मॉलकम हैली के नाम पर रखा गया था। परन्तु स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद इस पार्क का नाम बदलकर ‘राम गंगा नेशनल’ पार्क कर दिया गया था, तथा सन् 1957 में इस पार्क का नाम पुन: बदलकर ‘जिम कार्बेट नेशनल पार्क’ रख दिया गया था। इनका पूरा नाम ‘‘जेम्स एडवर्ड कॉर्बेट’’ था। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ ा टाइगर रिजर्व नागार्जुन सागर श्री शैलम है जो कि, आंध्र प्रदेश के नल्लामलाई पर्वत पर स्थित है। क्षेत्रफल के आधार पर पेंच टाइगर रिजर्व भारत का सबसे छोटा टाइगर रिजर्व है, जो कि महाराष्ट्र में स्थित है। नामदफा टाइगर रिजर्व विश्व का सबसे ऊंचा टाइगर रिजर्व है जो कि अरुणाचल प्रदेश में स्थित है।

Question 884 Hindi MCQ

निम्न में से किस जलपोत का जलावतरण 14 दिसंबर 2020 को कोलकाता में किया गया था?

SSC CHSL 09/08/2021 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option B आई. एन. एस. हिमगिरी

प्रोजेक्ट 17ए के तीन जहाजों के प्रोजेक्ट में से पहले, आई. एन. एस. हिमगिरी को 14 दिसंबर, 2020 को कोलकाता मे लॉन्च किया गया। इस जहाज ने पहली बार जल से संपर्क हुगली नदी में लाँच सेरेमनी में किया। P17A जहाज स्वदेशी रुप से डायरेक्टरेट ऑफ नेवल डिजाइन के द्वारा डिजाइन किया गया है। और मझगांव डॉक शिपविल्डर्स लिमिटेड (एम. डी. एल.) और मेसर्स गार्डन रीच शिपविल्डर्स SCड इंजीनियर (GRSE) लिमिटेड के द्वारा इसका निर्माण किया गया है। सात में से तीन P17A जहाज GRSE द्वारा निर्माण किये जा रहे है और बाकि MDSL के द्वारा हिमगिरी GRSE ने बनाया है।

Question 885 Hindi MCQ

2020 में लोक सेवकों के लिए शुरु की गई निम्न में से कौन-सी एक क्षमता-निर्माण योजना है, जिसका उद्देश्य सभी स्तरों पर अधिकारियों और कर्मचारियों की भर्ती के बाद के प्रशिक्षण तंत्र को उन्नत करना था?

SSC CHSL 09/08/2021 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A मिशन कर्मयोगी

2 सितम्बर, 2020 को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने ‘‘मिशन कर्मयोगी’’ राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता विकास कार्यक्रम को शुरु करने की मंजूरी प्रदान की थी। इसका लक्ष्य भारतीय सिविल सेवकों को और भी अधिक रचनात्मक, सृजनात्मक, विचारशील, नवाचारी, अधिक क्रियाशील, प्रगतिशील, ऊर्जावान, सक्षम, परदर्शी और प्रौद्योगिकी समर्थ बनाते हुये भविष्य के लिये तैयार करना है।

Question 886 Hindi MCQ

निम्नलिखित में से किस राज्य सरकार ने दिसंबर 2020 में धर्म स्वतंत्रता विधेयक (Freedom of Religion Bill) 2020 को मंजूरी दी है?

SSC CHSL 09/08/2021 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option C मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश सरकार ने दिसंबर 2020 में धर्म स्वतंत्रता विधेयक (Freedom of Religion Bill) 2020 को मंजूरी दी है, जो ‘विवाह या किसी अन्य धोखाधड़ ी के माध्यम से’ धर्मांतरण के लिए 10 साल तक की सजा और 1 लाख रूपये जुर्माने का प्रावधान करता है। यह कुछ मायनो में उत्तर प्रदेश द्वारा अधिसूचित धर्म के गैरकानूनी धर्मांतरण निषेध अध्यादेश 2020, के समान है।

Question 887 Hindi MCQ

मार्च 2021 तक के अनुसार, मान्य अनिवार्य विटााम्f ान कितने हैं?

SSC CHSL 06/08/2021 (Shift-III)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A 13

विटामिन जीवन सत्व भोजन के अवयव है जिनकी सभी जीवों को अल्प मात्रा में आवश्यकता होती है। रासायनिक रुप से ये कार्बनिक यौगिक होते है। मार्च 2021 तक मान्य अनिवार्य विटामिन की संख्या 13 (विटामिन ए, बी1, बी2, बी3, बी5, बी6, बी7, बी12, सी, डी, ई, के तथा फोलिक एसिड) है।

Question 888 Hindi MCQ

भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन निम्न में से किस भार-वर्ग में खेलती हैं?

SSC CHSL 06/08/2021 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A 69 व्ु

लवलीना बोरगोहेन एक भारतीय मुक्केबाज हैं जिन्होने 2018 के ए. इ. बी. ए. विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप एवं 2019 के ई. बी. ए. विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। 4 अगस्त, 2021 को टोक्यों ओलंपिक, 2020 में भारत की महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं की वेल्टरवेट स्पर्धा के 69 किग्रा. वर्ग में कांस्य पदक जीता।

Question 889 Hindi MCQ

दिसम्बर 2020 में, तेलंगाना के किस जिले में बंदरों के लिए पहला बचाव और पुनर्वास केन्द्र शुरू किया गया था?

SSC CHSL 05/08/2021 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option D निर्मल

निर्मल जिला (तेलंगाना) में दिसबंर 2020 में बंदरों की सुरक्षा बचाव तथा पुनर्वास केंद्र शुरु किया गया था।

Question 890 Hindi MCQ

निम्न में से कौन-से उत्तर-पूर्वी राज्य में पहला विशिष्ट ‘अदरक’ प्रसंस्करण संयंत्र दिसंबर 2020 में फिर से चालू किया गया है?

SSC CHSL 05/08/2021 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A मेघालय

मेघालय में पहला विशिष्ट ‘अदरक’ प्रसंस्करण संयंत्र दिसबंर 2020 में फिर से चालू किया गया है। पहला विशिष्ट अदरक प्रसंस्करण संयंत्र मेघालय के री-भौई जिले में स्थित है।

Question 891 Hindi MCQ

भारतीय निर्माण दिग्गज कंपनी, लार्सन एंड टूब्रो द्वारा बनाया गया फीफा विश्व कप 2022 स्थल (वेन्यू), अहमद बिन अली स्टेडियम निम्न में से किस देश में स्थित है?

SSC CHSL 05/08/2021 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option C कतर

भारतीय निर्माण कंपनी, लार्सन एंड टूब्रो द्वारा बनाया गया फीफा विश्व कप 2022 स्थल (वेन्यू) अहमद बिन अली स्टेडियम कतर देश में स्थित है।

Question 892 Hindi MCQ

दिसम्बर 2020 तक की स्थिति के अनुसार, निम्न में से किस खेल को एशियन बीच गेम्स प्रोग्राम 2021 में शामिल किया गया था?

SSC CHSL 04/08/2021 (Shift-III)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option D एथलेटिक्स

दिसंबर, 2020 तक की स्थित के अनुसार, एथलेटिक्स खेल को एशियन बीच गेम्स प्रोग्राम 2021 में शामिल किया गया था।

Question 893 Hindi MCQ

निम्न में से किस बैंक ने भारत में माइक्रोफाइनेंस उधारकर्ताओं और एम.एस.एम.ई. (MSME) क्षेत्रों को सहयोग देने के लिए नॉर्दर्न आर्क कैपिटल के साथ त्र्40 मिलियन के ऋण पर हस्ताक्षर किए हैं?

SSC CHSL 04/08/2021 (Shift-III)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A ए डी बी

21 दिसंबर, 2020 में भारत में माइक्रोफाइनेंस उधारकर्ताओं और एम.एस.एम.ई. (MSME) की अजीविका की हित में ADB (एशियाई विकास बैंक) के साथ 40 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किया। NACL की संवितरित 40 मिलियन डॉलर की यह ऋण राशि ADB (एशियाई विकास बैंक) की भारत में जारी ण्दन्ग््-19 प्रतिक्रिया का ही एक हिस्सा है। एन.S.सी.एल. (नार्दर्न आर्क कैपिटल लिमिटेड) वित्तीय समावेशन केन्द्रित संस्थानों के लिये एक ऋण मंच है।

Question 894 Hindi MCQ

भारत द्वारा परमाणु हथियार क्लस्टर के तहत ‘परमाणु हथियारों के उपयोग पर प्रतिबंध से सम्बन्धित संधिपत्र’ और ‘परमाणु खतरे को कम करने’ संबंधी दो प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए थे जिन्हें 2020 में........ द्वारा स्वीकार कर लिया गया।

SSC CHSL 04/08/2021 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A संयुक्त राष्ट्र महासभा

भारत द्वारा परमाणु हथियार क्लस्टर के तहत, परमाणु हथियारों के उपयोग पर प्रतिबंध से संबंधित संघिपत्र और परमाणु खतरे को कम करने संबंधी दो प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए थे जिन्हे 2020 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा स्वीकार कर लिया गया। इसका उद्देश्य परमाणु दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करना और परमाणु हथियारों के उपयोग पर रोक लगाना है। यह समिति निरस्त्रीकरण के मुद्दे से निपटती है और संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण आयोग और जिनेवा स्थित निरस्त्रीकरण सम्मेलन नामक संस्था के साथ काम करती है।

Question 895 Hindi MCQ

निम्न में से किस संघ में विश्व वन्यजीव दिवस, 2020 पर ‘यूनाइटेड फॉर बायोडायवर्सिटी’ नामक एक गठबंधन शुरू किया गया है?

SSC Stenographer – 11/11/2021: Shift-II

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option D यूरोपियन कमीशन

यूरोपीय यूनियन के यूरोपीय आयोग द्वारा विश्व वन्यजीव दिवस- 3 मार्च 2020 को ‘यूनाइटेड ऑफ बायोडायवर्सिटी नामक एक गठबंधन की शुरूआत की गयी है। यह गठबंधन दुनिया भर के चिड़ीयाघरों एक्वैरियम, वनस्पति उद्यान, राष्ट्रीय उद्यानों और प्राकृतिक इतिहास तथा विज्ञान संग्रहालयों से मिलकर बना है। यह गठबंधन कुनमिंग चीन में जैविक विविधता कन्वेंशन के COP-15 से पहले बलों में शामिल होने और प्रकृति संकट को लेकर जन- जागरूकता बढ़ाने का अवसर भी प्रदान करता है तथा साथ ही साथ यह गठबंधन प्रकृति की रक्षा और उसे बहाल करने के लिए वैश्विक ढाँचा भी प्रदान करता है।

Question 896 Hindi MCQ

दिसंबर 2020 में सरकार-संचालित कितनी फिल्म और मीडिया इकाइयों का राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एऩ एफ. डी़ सी़) में विलय कर दिया गया?

SSC JE Mechanical – 22/03/2021 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option C चार

दिसम्बर 2020 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में सरकार द्वारा संचालित 4 फिल्म एवं मीडिया ईकाईयों (फिल्म डिवीजन ऑफ इंडिया, फिल्म निदेशालय, नेशनल फिल्म अर्काइव ऑफ इंडिया और चिल्ड्रेन्स फिल्म सोसायटी) को राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम में मिला दिया गया है।

Question 897 Hindi MCQ

भारत में समग्र पोषण के लिए व्यापक योजना में सामुदायिक जुड़ाव और लोगों की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए, 2020 में राष्ट्रीय पोषण माह किस महीने के दौरान मनाया गया था।

SSC JE Mechanical – 22/03/2021 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option C सितम्बर

राष्ट्रीय पोषण मिशन मार्च 2018 को शुरू किया गया था। इसके तहत 6 साल तक के बच्चों, गर्भवती व दूध पिलाने वाली महिलाओं के पोषण स्तर को ऊँचा करना है। 2020 में राष्ट्रीय पोषण माह सितम्बर में मनाया गया।

Question 898 Hindi MCQ

मई 2020 में केंद्रीय संस्कृति मंत्री श्री प्रहृाद सिंह पटेल ने एक ई-पुस्तक’ प्रो़ बी़ बी़ लाल़ - इंडिया रिडिस्कवर्ड का विमोचन किया प्रो़ बी़ बी़ लाल एक है-

SSC JE Mechanical – 22/03/2021 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option D पुरातत्वविद्

केन्द्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने महान पुरातत्ववेत्ता प्रो. बी.बी. लाल के शताब्दी वर्ष के अवसर पर नई दिल्ली में ई-बुक ‘प्रो. बी.बी. लाल-इंडिया रिडिस्कवर्ड का विमोचन किया। यह पुस्तक संस्कृति मंत्रालय की पुरातत्व के क्षेत्र में उनके बेशुमार योगदान को संस्कृति मंत्रालय की ओर से सम्मान है। प्रो. बी.बी. लाल 1968–1972 तक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के महानिदेशक थे। इन्हें वर्ष 2020 में पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया था।

Question 899 Hindi MCQ

नवंबर 2020 में, मध्य प्रदेश के _____ राष्ट्रीय उद्यान को यूनेस्को संरक्षित जैवमंडल (यूनेस्को बायोस्फीयर रिजर्व) घोषित किया गया है–

SSC JE Mechanical – 23/03/2021 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option B पन्ना

मध्य प्रदेश के ‘पन्ना’ राष्ट्रीय उद्यान को नवंबर 2020 में यूनेस्को संरक्षित जैवमंडल क्षेत्र (यूनेस्को बायोस्फीयर रिजर्व) घोषित किया गया। यह राष्ट्रीय उद्यान यूनेस्को के बायोस्फीयर रिजर्व के वैश्विक नेटवर्क में शामिल होने वाला भारत का 12वां बायोस्फीयर रिजर्व है। ध्यातव्य है कि वर्ष 2011 में केन्द्र सरकार ने पन्ना को जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र घोषित किया था।

Question 900 Hindi MCQ

निम्नलिखित में से किस मेट्रो सेवा ने दिसंबर 2020 में भारत की पहली संपूर्ण स्वचालित चालकरहित ट्रेन सेवा शुरू की?

SSC JE Mechanical – 23/03/2021 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option C दिल्ली मेट्रो

दिल्ली मेट्रो ने दिसम्बर 2020 में भारत की पहली संपूर्ण स्वचालित चालकरहित ट्रेन सेवा शुरू की। इसका शुभारम्भ दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर हुआ। ड्राइवर के बिना चलने वाली इस मेट्रो का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। (म्ग््:1) भारत में श्रीधरन को ‘मेट्रो मैन’ कहा जाता है। (म्ग््:1) भारत में पहली मेट्रो ट्रेन की शुरुआत कोलकाता, 1984 में हुई।