SarkariUpdatesDaily logo
Practice category

General Knowledge Gk Questions

Practice General Knowledge Gk questions with selectable options, hidden answers and explanations.

991Published questions
Practice set

Choose an answer and check the result

All categories
Question 981 Hindi MCQ

निम्नलिखित में से किस देश में अभी हाल में सैन्य विद्रोह के बाद 3 माह की आपात स्थिति लगाई गई?

SSC CGL (TIER-1) 02-09-2016, 10 am

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option B तुर्की

इंस्तांबुल (तुर्की) में सरकार के विरुद्ध तख्तापलट की विफल कोशिश के बाद राष्ट्रपति रेकप तैयप एर्डोगान ने तीन माह की इमरजेंसी की घोषणा कर दी थी।

Question 982 Hindi MCQ

निम्नलिखित में से किस देश ने अपने प्रथम हाइड्रोजन बम का हाल में विस्फोट किया?

SSC CGL (TIER-1) 03-09-2016, 10 am

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A उत्तरी कोरिया

उत्तर कोरिया, आधिकारिक रूप से कोरिया जनवादी लोकतान्त्रिक गणराज्य है। देश की राजधानी और सबसे बड़ ा शहर प्योंग यांग में उत्तर कोरिया ने 6 जनवरी 2016 को पहली बार अपने प्रथम हाइड्रोजन बम का विस्फोट किया है।

Question 983 Hindi MCQ

स्कोडा, जिसने बजार में अपनी सेडान ‘रैपिड’ उतारी मूलत: किस देश के ऑटोमोबाइल निर्मांता है?

SSC CGL (TIER-1) 04-09-2016, 10 am

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option D चेक गणराज्य

स्कोडा ऑटो के रूप में विख्यात चेक गणराज्य में अवस्थित आटोमोबाइल निर्माता है। 1991 में स्कोडा वोक्सवैगन समूह का सहायक बन गया। 1859 में स्कोडा वर्क्स की स्थापना आयुध निर्माता के रूप में हुई थी। इन्होने मोटर निर्माण कार्य की शुरूआत 1890 दशक में की थी।

Question 984 Hindi MCQ

FCडोनेशिया के उस विनाशकारी ज्वालामुखी का क्या नाम है जिस में मई 2016 में फिर से विस्फोट हुआ?

SSC CGL (TIER-1) 04-09-2016, 1.15 pm

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A माउंट सिंगाबुग

सिंगाबुग FCडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के उत्तरी हिस्से में कारू पठार पर स्थित एक ज्वालामुखी पर्वत है। यह प्लीस्टोसीन हीलोसीन युग में निर्मित एक स्तरीय ज्वालामुखी है। 1600 ई0 के बाद 400 वर्षों तक शान्त रहने के बाद 2010 में यह सक्रिय हुआ था। 26 जून 2015 में हुए विस्फोट में 10,000 लोगों के अपना घर छाडे़ कर जाना पड़ ा तथा, मई 2016 में पुन: इसमें विस्फोट हुआ है।

Question 985 Hindi MCQ

किस देश के राष्ट्रपति के 2016 के चुनाव में रोड्रिगों ‘डिगांग’ डयूट्रेट ने जीत हासिल की?

SSC CGL (TIER-1) 07-09-2016, 10 am

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option B फिलिपिन्स

रोड्रिगों डिगांग डयूट्रेट एक फिलिपिन्स के राजनेता तथा विधिवेत्ता है। ये फिलिपिन्स के 16 वें राष्ट्रपति है। तथा दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन के 2017 के अध्यक्ष के पद पर भी विराजमान होगें।

Question 986 Hindi MCQ

हाल ही में यू. ई.एफ.ए. यूरो-16 में दूसरे स्थान पर कौन था?

SSC CGL (TIER-1) 09-09-2016, 10 am

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option C फ्राँस

यू. ई. एफ. ए. यूरो 2016 का विजेता पुर्तगाल है। पुर्तगाल की टीम ने 1-0 से फ्रांस को पराजित कर यह शृंखला जीत ली। यू. ई. एफ. ए. यूरोपीयन फुटबाल की गवर्निंग बॉडी है। इसकी स्थापना 15 जून 1954 को की गई थी।

Question 987 Hindi MCQ

निम्नलिखित में से कौनसे देश में ऋण-संकट है?

SSC CGL (TIER-1) 11-09-2016, 4.15 pm

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option D यूनान (ग्रीस)

यूनान (ग्रीस) यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है। ग्रीस पिछले कुछ समय से ऋण संकट में डूबा है जिससे वहा के बैंक दिवालिया हो गए।

Question 988 Hindi MCQ

निम्नलिखित में से कौन सा देश अपनी तीव्र गति से विकसित होने वाली सौर गृह प्रणाली के लिए संयुक्त राष्ट्र से निधि प्राप्त करने वाला विश्व का प्रथम देश बन गया है?

SSC CPO (TIER-1) 2016

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option D बांग्लादेश

वर्ष 2015 में बांग्लादेश अपनी तीव्र गति से विकसित होने वाली सौर ग्रह प्रणाली के लिए संयुक्त राष्ट्र से निधि प्राप्त करने वाला विश्व का प्रथम देश बन गया है।

Question 989 Hindi MCQ

कतर, निम्नलिखित गैसों में से किस गैस का, सर्वोच्च प्रति व्यक्ति उत्सर्जक है?

(SSC 10+2 CHSL 21.01.17, 1.15 pm)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A कार्बन डाई ऑक्साइड

कतर कार्बन डाईऑक्साइड गैस का सर्वोच्च प्रति व्यक्ति उत्सर्जक देश है। यह एक तेल समृद्ध राष्ट्र के रूप में दुनिया का दूसरा (प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद) समृद्ध देश है। इसकी राजधानी ‘दोहा’ है।

Question 990 Hindi MCQ

उस प्रथम देश का नाम बताइए जिसने पोकेमॉन गो को प्रतिबंधित किया है।

(SSC 10+2 CHSL 11.01.17, 10 am)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option D ईरान

स्थान आधारित ‘आभासी वास्तविकता प्रौद्योगिकी’ के उपयोग के बारे में सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए ईरान ने पोकीमॉन गो मोबाइल गेम पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश बन गया है। ईरान के अनुसार इसके कारण सुरक्षा की कई समस्याएं है, जिससे देश और लोगों के लिए समस्याएँ पैदा हो सकती है।

Question 991 Hindi MCQ

निम्नलिखित में से कौन सा एक नामित आतंकी संगठन है?

(SSC 10+2 CHSL 10.01.17, 4.15 pm)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option C जमात-उल-अहरार

जमात-उल-अहरार एक नामित आंतकवादी समूह है जो अगस्त 2014 में तहरीक-S-तालिबान (पाकिस्तान) से अलग हो गया था।