SarkariUpdatesDaily logo
Practice category

General Knowledge Gk Questions

Practice General Knowledge Gk questions with selectable options, hidden answers and explanations.

991Published questions
Practice set

Choose an answer and check the result

All categories
Question 941 Hindi MCQ

अप्रैल 2017 में, नरेन्द्र मोदी ने समाज सुधारक बासवाना की जयंती पर वचनों के कितने संस्करण जारी किए हैं?

SSC JE Civil - 23/01/2018 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option C 23

29 अप्रैल, 2017 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाज सुधारक बासवाना की जयंती पर वचनों के 23 संस्करण जारी किये।

Question 942 Hindi MCQ

भारतीय भौगोलिक उपदर्शन रजिस्ट्री ने निम्नलिखित में से किसे भौगोलिक संकेत टैग प्रदान किया है?

SSC JE Civil - 27/01/2018 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option D सभी विकल्प सही है।

भौगोलिक संकेतक (Geographical indication-GI) किसी उत्पाद को दिया जाने वाला एक विशेष टैग है। यह उसी उत्पाद को दिया जाता है जो किसी विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्र में प्राप्त होता है। राष्ट्रीय स्तर पर यह कार्य वस्तुओं का भौगोलिक सूचक (पंजीकरण और संरक्षण) अधिनियम, 1999 के तहत किया जाता है, जो सितंबर 2003 से लागू है। बांग्लार रासोगुल्ला, महाबलीपुरम पत्थर की मूर्तिकला, बंगनपल्ली आम तीनों को जी आई टैग प्रदान किया गया है। प्रथम जी आई टैग प्राप्त वस्तु दार्जीलिंग चाय है।

Question 943 Hindi MCQ

अक्टूबर 2017 में गुजरात में शुरू किया गया रो-रो (रोल ऑन, रोल ऑफ) फेरी सेवा का पहला चरण घोघा और................को जोड़ता है।

SSC JE Civil - 29/01/2018 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A दाहेज से

अक्टूबर, 2017 को देश की पहली रोल ऑन रोल ऑफ (रो-रो फेरी) सेवा गुजरात में घोघा से दाहेज के मध्य शुरू की गई है।

Question 944 Hindi MCQ

भारत सरकार के नवीनतम घोषणा के अनुसार, भारत डिजिटल लॉकर सर्विस की स्थापना और विकास करने में निम्नलिखित में से किस देश की सहायता करेगा?

SSC JE Civil - 29/01/2018 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option C मॉरीशस

भारत एवं मॉरीशस के मध्य नवंबर 2017 में हुए समझौते के तहत भारत मॉरीशस को डिजिटल लॉकर सेट अप करने में मदद करेगा।

Question 945 Hindi MCQ

5 अप्रैल 2016, को किस भारतीय राज्य ने शराब की बिक्री और खपत पर प्रतिबंध लगाया था?

(SSC J.E. 04.03.17, 10:00 am)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A बिहार

5 अप्रैल, 2016 को भारतीय राज्य बिहार में शराब की बिक्री एवं उपभोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया। गुजरात, केरल, नागालैण्ड आदि अन्य भारतीय राज्य हैं जहाँ शराब पर प्रतिबन्ध है।

Question 946 Hindi MCQ

निम्नलिखित में से किस राज्य में पारंपरिक उत्सव लोसर 2017 मनाया गया था?

SSC JE Civil - 25/01/2018 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A हिमाचल प्रदेश

लोसर उत्सव बौद्ध समुदाय द्वारा उनके कैलेंडर के अनुसार ‘नये वर्ष’ के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 2017 का यह उत्सव हिमाचल प्रदेश में मनाया गया जबकि 2-4 मार्च 2018 के मध्य लोसर उत्सव की रजत जयंती अरुणाचल प्रदेश में ईटानगर के न्योकम लापांग मैदान पर मनायी गयी।

Question 947 Hindi MCQ

निम्नलिखित में से किस राज्य ने दिशा बिल, 2019 नामक कानून का प्रस्ताव प्रस्तुत किया है?

SSC JE Mechanical 28.10.2020 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option D आंध्रप्रदेश

आंध्रप्रदेश सरकार ने ‘दिशा बिल, 2019’ नामक कानून पास किया है। हैदराबाद में हुये सामूहिक दुष्कर्म के मामले के बाद अहम निर्णय लेते हुये राज्य में दुष्कर्म के मामलों की सुनवाई 21 दिनों के अन्दर करने का निर्णय किया है।

Question 948 Hindi MCQ

निम्नलिखित में से किस राज्य सरकार ने वर्ष 2020 को ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता का वर्ष’ घोषित किया है?

SSC JE Mechanical 27.10.2020 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option D तेलंगाना

जनवरी 2020 को तेलंगाना राज्य सरकार ने वर्ष 2020 को ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता का वर्ष’ के रूप में घोषित किया। उल्लेखनीय है कि ‘नीति आयोग’ ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लिये राष्ट्रीय नीति तैयार की थी। साथ ही राज्य सरकार ने आगामी तकनीकी प्रगति के लिये मार्ग प्रशस्त करने हेतु विभिन्न कंपनियों और शैक्षणिक संस्थानों के साथ 8 समझौता-ज्ञापन (श्दळ) पर हस्ताक्षर किये।

Question 949 Hindi MCQ

निम्नलिखित में से कौन जनवरी 2020 में पहली महिला गणतंत्र दिवस परेड सहायक बनीं।

SSC JE Mechanical 11.12.2020 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option B तानिया शेरगिल

थलसेना की सिग्नल कोर कमांड की अधिकारी कैप्टन तानिया शेरगिल गणतंत्र दिवस 2020 के मौके पर 147 जवानों वाले पुरूष दल का नेतृत्व किया। वह सेना की पहली महिला है, जो परेड एडजुटेंट (परेड सहायक) बनी।

Question 950 Hindi MCQ

भारत की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी ‘SCO (शंघाई सहयोग संगठन) के 8 अजूबों’ की सूची में शामिल हो गई है। यह प्रतिमा निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?

SSC JE Mechanical 27.10.2020 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option D गुजरात

शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) की एक बैठक में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ को दुनिया के आठवें अजूबे के रूप में शामिल किया गया। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के SCO में शामिल होने से अब SCO खुद सदस्य देशों में इसका प्रचार करेगा। ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 182 मीटर ऊँची प्रतिमा है। यह दुनिया की सबसे ऊँचाी प्रतिमा है। यह प्रतिमा गुजरात में नर्मदा नदी के तट पर है।

Question 951 Hindi MCQ

फरवरी 2020 तक, गुजरात राज्य में कितने जिले हैं?

SSC JE Mechanical 27.10.2020 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option B 33

गुजरात राज्य की स्थापना 1 मई, 1960 को बृहद मुम्बई के 17 उत्तरी जिलों को मिलाकर हुई थी। फरवरी, 2020 तक गुजरात में कुल 33 जिले थे, जिसमें कच्छ क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला तथा डांग क्षेत्रफल व जनसंख्या दोनों की दृष्टि से सबसे छोटा जिला है।

Question 952 Hindi MCQ

केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल (CISF) ने वर्ष 2020 को किस रूप में मनायेंगे।

SSC JE Mechanical 28.10.2020 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A गतिशीलता

केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने वर्ष 2020 को 'ब्ीर्r दf स्दंग्त्ग्ूब् (गतिशीलता का वर्ष) के रूप में मनाया है।

Question 953 Hindi MCQ

बॉयो एशिया 2020 का विषय है:

SSC JE Civil 11.12.2020 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option C आज के लिए कल

बॉयो एशिया-2020 की थीम थी- ‘टुडे फॉर टुमारो’। इस समिट का मुख्य उद्देश्य जीव विज्ञान कंपनियों की क्षमता और उनके निवेश के बारे में पता लगाना है।

Question 954 Hindi MCQ

जून 2019 में किस राज्य को सशस्त्र बल अधिनियम के तहत ‘अशांत’ क्षेत्र घोषित किया गया था?

SSC JE Mechanical 11.12.2020 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A नागालैण्ड

जून, 2019 को केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने सम्पूर्ण नागालैण्ड में ‘सशस्त्र बल (विशेष अधिकार) अधिनियम’, 1958 (Armed Force Special Power Act-AFSPA) को लागू किया। वर्तमान समय में यह असम, नागालैण्ड और मणिपुर (इम्फाल नगरपालिका क्षेत्र को छोड़कर) के सम्पूर्ण क्षेत्र में लागू है।

Question 955 Hindi MCQ

किस राज्य ने वर्ष 2020 के प्रत्येक महीने के पहले दिन को ‘नो व्हीकल डे’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है?

SSC JE Civil 11.12.2020 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option C राजस्थान

राजस्थान की राज्य सरकार ने वर्ष 2020 के प्रत्येक महीने के पहले दिन को ‘नो व्हीकल डे’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। राजस्थान का यातायात विभाग सड़क सुरक्षा व सार्वजनिक परिवहन को प्रोत्साहित करने और प्रदूषण को कम करने के लिए यह निर्णय लिया गया।

Question 956 Hindi MCQ

18 जनवरी 2020 में नई दिल्ली में द्वीप विकास अभिकरण की छठी बैठक की अध्यक्षता किस ने की?

SSC CGL (Tier-I)-2019 – 04/03/2020 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option D अमित शाह

द्वीप विकास अभिकरण (IDA) की छठी बैठक 13 जनवरी, 2020 को नई दिल्ली में आयोजित की गयी। गृहमंत्री अमितशाह ने इस बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 16 और लक्ष्यद्वीप में 10 द्वीपों की पहचान की गई है, जिनका पर्यटन और वहाँ के उत्पादो के निर्यात के जरिये समग्र विकास किया जायेगा और इन द्वीपों को समुद्री खाद्य पदार्थ और नारियल से बने उत्पादो की निर्यात सुविधाएँ दी जायेगी।

Question 957 Hindi MCQ

भारत से, किसने करतारपुर गलियारे (कॉरिडोर) का उद्घाटन किया और सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के अंतिम विश्राम स्थल के लिए तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को झंडी दिखाकर रवाना किया?

SSC CGL (Tier-I)-2019 – 03/03/2020 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A नरेंद्र मोदी

9 नवम्बर, 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करतारपुर गलियारे (कॉरिडोर) का उद्घाटन किया और सिक्ख धर्म के संस्थापक गुरूनानक देव के अंतिम विश्राम स्थल के लिए 500 से अधिक तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दिन गुरूनानक देव का 550 वाँ प्रकाश पर्व था।

Question 958 Hindi MCQ

जनवरी 2020 में किस राज्य विधानसभा ने राष्ट्रीय प्रतीक और राजकीय फूल फॉक्सटेल ऑर्किड (रिंकोस्टिलिस रेटुसा), को मिलाकर एक नया लोगो अपनाया?

SSC CGL (Tier-I)-2019 – 03/03/2020 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option B अरुणाचल प्रदेश

जनवरी 2020 में अरुणांचल प्रदेश राज्य विधान सभा ने राष्ट्रीय प्रतीक और राजकीय फूल फॉक्सटेल ऑर्किड (रिंकोस्टिलिस रेटुसा) को मिलाकर एक नया लोगो अपनाया। लोगो/प्रतीक चिन्ह उस राज्य की विशिष्ट पहचान और संस्कृति को दर्शाता है।

Question 959 Hindi MCQ

गोटाबाया राजपक्षे की राष्ट्रीयता क्या है?

SSC CGL (Tier-I)-2019 – 07/03/2020 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A श्रीलंकाई

गोटाबाया राजपक्षे वर्तमान (नवम्बर 2019 से) में श्रीलंका के राष्ट्रपति है। यह श्रीलंकाई नागरिक है।

Question 960 Hindi MCQ

निम्नलिखित में से किस देश में वर्ष 2020 के पहले दिन जन्मे बच्चों की संख्या सर्वाधिक थी?

SSC CGL (Tier-I)-2019 – 06/03/2020 (Shift-III)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A भारत

भारत में वर्ष 2020 के पहले दिन जन्में बच्चों की संख्या सर्वाधिक थी। वर्ष 2020 के पहले दिन अर्थात 1 जनवरी को भारत में 67,385 बच्चों ने जन्म लिया। चीन में 46,299 बच्चों, पाकिस्तान में 16,787 बच्चों तथा अमेरिका में 10,452 बच्चों ने वर्ष के प्रथम दिन जन्म लिया।