SarkariUpdatesDaily logo
Practice category

General Knowledge Gk Questions

Practice General Knowledge Gk questions with selectable options, hidden answers and explanations.

991Published questions
Practice set

Choose an answer and check the result

All categories
Question 901 Hindi MCQ

भारत में जनजातीय प्रवासी श्रमिकों से संबंधित डेटा एकत्र करने के लिए 22 जनवरी 2021 को जनजातीय मामलों के मंत्रालय द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सा डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया गया था?

SSC JE Civil – 23/03/2021 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A श्रम शक्ति

22 जनवरी, 2021 को जनजातीय मामलों के मंत्री ‘अर्जुन मुंडा’ द्वारा भारत में जनजातीय प्रवासी श्रमिकों से संबंधित डेटा एकत्र करने के लिए ‘श्रम शक्ति’ डिाज्f ाटल पोर्टल लॉन्च किया। यह पोर्टल उन प्रवासी श्रमिकों को सशक्त बनाने में मदद करेगा, जो रोजगार और आय की तलाश में पलायन करते हैं।

Question 902 Hindi MCQ

2020 में वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) और KPIT टेक्नोलॉजीज ने CSIR राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला,............में स्वदेशी रूप से विकसित ईंधन सेल स्टैक पर चलने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन ईंधन सेल (HFC) प्रोटोटाइप कार का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

SSC JE Mechanical – 22/03/2021 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option C पुणे

अक्टूबर, 2020 में वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) और KPIT ने भारत की पहली हाइड्रोजन ईधन सेल (HFC) प्रोटोटाइप कार का सफलता पूर्वक परीक्षण किया। यह नेशनल केमिकल लेबोरेटरी (NCL) पुणे में स्वदेशी रूप से विकसित ईंधन सेल स्टैक पर आधारित हैं।

Question 903 Hindi MCQ

दिसम्बर 2020 में 55 साल के अंतराल के बाद भारत और.............. के बीच चिल्हाटी-हल्दीबाड़ी रेल लिंक को पुन: खोला गया।

SSC JE Electrical – 24/03/2021 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option D बांग्लादेश

पश्चिम बंगाल के हल्दीबाड़ी और बांग्लादेश (चिल्हाटी) के बीच रेल लाइन 1965 में बंद कर दी गयी थी। 55 साल के अन्तराल के बाद 17 दिसम्बर, 2020 को भारत और बांग्लादेश के बीच चिल्हाटी-हल्दीबाड़ी रेल लिंक को पुन: खोल दिया गया।

Question 904 Hindi MCQ

अक्टूबर 2020 में, निम्नलिखित में से किस राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश में दुनिया की सबसे लम्बी राजमार्ग सुरंग खोली गई?

SSC JE Electrical – 24/03/2021 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option C हिमालच प्रदेश

अक्टूबर 2020 में हिमाचल प्रदेश में दुनिया की सबसे लम्बी राजमार्ग सुरंग खोली गई। यह सुरंग हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में अटल सुरंग पर बनाया गया है। अटल सुरंग मनाली और लेह के बीच की दूरी को 46 किलोमीटर तक कम करती है। इस सुरंग की लम्बाई 9.02 किलोमीटर है।

Question 905 Hindi MCQ

निम्नलिखित में से किस उत्पाद को 2020 में जियोग्राफिकल इंडीकेशन टैग (GI Tag) प्राप्त हुआ?

SSC JE Electrical – 24/03/2021 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option D कश्मीरी केसर

2020 में कश्मीरी केसर को जी.आई टैग (जियोग्राफिकल इंडीकेशन) प्राप्त हुआ। 2020 में ही तेजपुर लीची- असम, हरमल मिर्च-गोवा, काले चावल-मणिपुर, गोरखपुर, टेराकोटा-उत्तर प्रदेश, मिन्दोली केला-गोवा, खाजे-गोवा, कोहबर एवं सोहराई-झारखंड इत्यादि।

Question 906 Hindi MCQ

अक्टूबर 2020 में, भारत के पहले पूरी तरह से वर्चुअल होम स्कूल का उद्धाटन ––––– में किया गया था।

SSC JE Electrical – 24/03/2021 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option B उत्तराखंड

18 अक्टूबर, 2020 को देश के प्रथम फुल वर्चुअल होम स्कूल ‘सीज ग्लोबल इंस्टीट्यूट’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उद्घाटन किया। उत्तराखंड से संचालित होने वाले पहले फुल वर्चुअल होम स्कूल के जरिए भारतीय ज्ञान परंपरा, वैदिक गणित, विज्ञान तथा भारतीय शास्त्रीय संगीत, कला और परंपराओं को वैश्विक पहचान मिलेगी।

Question 907 Hindi MCQ

ओडिशा पर्यटन ने दिसंबर 2020 में अपने सर्वोत्कृष्ट इको-रिट्रीट कार्यक्रम पांच स्थानों पर शुरू किया। निम्नलिखित में से कौन सा स्थान उनका हिस्सा नहीं है?

SSC JE Electrical – 24/03/2021 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A गोपालपुर

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये दिसम्बर, 2020 को पांच जिलो पुरी, कटक, कंधयाल, केन्द्रपाड़ा एवं संबलपुर से शुरू किया। राज्य के 5 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर पर्यटकों के लिए इको-रिट्रीट का आयोजन कोणार्क से पुरी समुद्री तट पर रामचंड़ी के पास, भीतरकनिका, हीराकुंड, सतकोशिया एवं दरिंगबाड़ी से इको-रिट्रीट का आयोजन किया गया।

Question 908 Hindi MCQ

भारत सरकार द्वारा बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थियों की सहायता के लिए निम्नलिखित में से कौन सा ऑपरेशन चलाया गया था?

SSC JE Civil - 29/01/2018 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option B इंसानियत

14 सितंबर, 2017 को भारत सरकार ने बांग्लादेश में बड़ी संख्या में आ रहे रोहिंग्या शरणार्थियों को मानवीय सहायता उपलब्ध कराने हेतु ‘आपरेशन इंसानियत’ का शुभारंभ किया।

Question 909 Hindi MCQ

किस राज्य ने दिसंबर, 2017 में नाबालिगों के साथ बलात्कार के दोषी पाए गए लोगों को मृत्युदंड देने का विधेयक पारित किया?

SSC JE Civil - 29/01/2018 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option B मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश विधान सभा के शीतकालीन सत्र में 12 साल या उससे कम उम्र की लड़कियों से बलात्कार करने पर मत्युदण्ड देने का प्रावधान किया गया है। इस विधेयक को दिसम्बर 2017 में सर्वसम्मत्ति से पारित किया गया।

Question 910 Hindi MCQ

2019 में, केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री हर्षवर्धन ने इंडिया कूलिंग एक्शन प्लान (ICAP) किस दिन जारी किया था?

SSC CGL (Tier-I) – 11/06/2019 (Shift-III)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A 8 मार्च

8 मार्च 2019 ई. को केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री हर्षवर्धन द्वारा इंडिया कूलिंग एक्शन प्लान (ICAP) जारी किया गया। इसका लक्ष्य आवासीय और व्यापारिक इमारतों के साथ कोल्ड चेन रेफ्रिजरेशन, परिवहन और व्यापारिक प्रतिष्ठानों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में शीतलन और आराम प्रदान करना है।

Question 911 Hindi MCQ

किस देश ने भारत के हज तीर्थयात्रियों को समुद्र मार्ग द्वारा ले जाने की अनुमति दी है?

SSC JE Civil - 25/01/2018 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A सउदी अरब

जनवरी 2018 में सउदी अरब ने भारत के हज तीर्थयात्रियों को समुद्री मार्ग द्वारा ले जाने की अनुमति दी है। उल्लेखनीय है कि हज यात्रियों को मुंबई से जेद्दा जाने वाले समुद्री मार्ग को वर्ष 1955 में बन्द कर दिया गया था।

Question 912 Hindi MCQ

फरवरी 2019 में, निम्नलिखित में से किस देश ने अपने न्यायालयों में प्रयोग करने के लिए हिन्दी को अपनी तीसरी आधिकारिक भाषा के रूप में सम्मिलित किया है?

SSC JE Civil - 23/09/2019 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option B संयुक्त अरब अमीरात (यू.S.Fर्.) ने

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने फरवरी, 2019 में न्यायालयों में प्रयोग करने के लिये हिन्दी को अपनी तीसरी आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दी। पहली और दूसरी आधिकारिक भाषा अरबी और अंग्रेजी है।

Question 913 Hindi MCQ

नवंबर, 2019 में, मैनचेस्टर में किसकी 9फिट ऊँची और 800 किलोग्राम की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया गया?

SSC JE Electrical 29.10.2020 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option C महात्मा गांधी

ब्रिटेन के मैनचेस्टर विश्वविद्यालय में महात्मा गाँधी के 150वीं जयंती के सम्मान में 9फीट और 800 किलोग्राम की कांस्य प्रतिमा स्थापित की गयी।

Question 914 Hindi MCQ

दक्षिण एशिया में लैंगिक समानता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यू. एन. वुमेन (UN Women) ने––– के जेंडर पार्क के साथ साझेदारी करने का प्रस्ताव दिया है।

SSC CGL (Tier-I)-2019 – 06/03/2020 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A केरल

लैंगिक समानता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यू.एन वुमेन ने ‘केरल’ राज्य के जेंडर पार्क के साथ साझेदारी करने का प्रस्ताव दिया है।

Question 915 Hindi MCQ

निम्नलिखित में से कौन सी विरासत भवनों में शामिल नहीं है, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उनकी दो दिवसीय पश्चिम बंगाल की यात्रा पर जनवरी, 2020 में राष्ट्र को समर्पित किये गये थे?

SSC CGL (Tier-I)-2019 – 07/03/2020 (Shift-III)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option B बेलुर मठ टेम्पल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी, 2020 में पश्चिम बंगाल की यात्रा की। इस दौरान इन्होंने पुराना करेंसी भवन, ब्लेवेडिअर हाउस, विक्टोरिया मेमोरियल हॉल तथा मेटकॉल्फ हाउस को राष्ट्र को समर्पित किया।

Question 916 Hindi MCQ

2018 में निम्नलिखित में से कौन चर्चा में आया, जिन्होंने लोगों द्वारा पोषित रोड़ बनवाया जो मणिपुर के सुदूर गावों को जोड़ने में मदद की।

SSC CGL (Tier-I)-2019 – 07/03/2020 (Shift-III)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option C आर्मस्ट्रांग पेम

आर्मस्ट्रांग पेम 2009 बैच के IAS ऑफिसर है। इन्होंने जनता की मदद से मणिपुर के दूर-दराज इलाकों में सड़क बनाने का कार्य किया है इनको मणिपुर का ‘मिरेकल मैन’ कहा जाता है।

Question 917 Hindi MCQ

दिसंबर 2019 में, हिमाचल प्रदेश में रोहतांग गलियारे (दर्रे) का नाम बदलकर क्या रखा गया?

SSC CGL (Tier-I)-2019 – 07/03/2020 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A अटल सुरंग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने दिसम्बर, 2019 को रोहतांग दर्रे नाम बदलकर ‘अटल सुरंग’ कर दिया। यह नाम देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया। 9.02 किमी. लंबी यह सुरंग दुनिया की सबसे लंबी सुरंग है जो लगभग 3000 मी. की ऊँचाई पर स्थित है।

Question 918 Hindi MCQ

भारत में लोकपाल के लिए प्रतीक चिह्न (लोगो) किसने परिकल्पित (डिजाइन) किया था?

SSC CGL (Tier-I)-2019 – 09/03/2020 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option C प्रशांत मिश्रा

नवम्बर, 2019 में लोकपाल के अध्यक्ष न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष ने ‘लोकपाल’ का आदर्श वाक्य तथा प्रतीक चिह्न जारी किया। आदर्श वाक्य के रूप में ‘मा गृध: कस्यसविद्यानम’ (किसी के धन के लिए लालची मत बनो) को अपनाया गया। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के निवासी प्रशांत मिश्रा द्वारा डिजाइन किये गये प्रतीक चिह्न को अपनाया गया। इस प्रतीक चिह्न में जजों की बेंच, तीन मानव आकृति, अशोक चक्र, कानून की किताब और न्यायपालिका को दर्शाया गया है।

Question 919 Hindi MCQ

किस राज्य की विधानसभा ने 9 जनवरी 2020 को नया प्रतीक चिह्न (लोगो) अपनाया?

SSC CGL (Tier-I)-2019 – 09/03/2020 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option C अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा ने 9 जनवरी, 2020 को एक नया लोगो अपनाया जो राज्य की विशिष्ट पहचान और संस्कृति को दर्शाता है। इस नए लोगो में राष्ट्रीय प्रतीक और फॉक्सटेल ऑर्किड राइनोकोस्टीलिस रेटुसा दर्शाया गया है जो कि राजकीय फूल भी है।

Question 920 Hindi MCQ

विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी ने हाल ही में किस देश पर 4 वर्षों का प्रतिबंध लगाया है?

SSC CGL (Tier-I)-2019 – 09/03/2020 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option D रूस

विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने वर्ष 2020 में आयोजित टोक्यो ओलंपिक सहित अंतर्राष्ट्रीय आयोजनो में रूस पर चार वर्ष का प्रतिबंध लगाया है। पिछले कुछ वर्षों से रुस पर एक परिष्कृत डोपिंग कार्यक्रम चलाने का आरोप है।