भारत में लोकपाल के लिए प्रतीक चिह्न (लोगो) किसने परिकल्पित (डिजाइन) किया था?
Asked in SSC CGL (Tier-I)-2019 – 09/03/2020 (Shift-I)
Show Answer
Correct option C
प्रशांत मिश्रा
नवम्बर, 2019 में लोकपाल के अध्यक्ष न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष ने ‘लोकपाल’ का आदर्श वाक्य तथा प्रतीक चिह्न जारी किया। आदर्श वाक्य के रूप में ‘मा गृध: कस्यसविद्यानम’ (किसी के धन के लिए लालची मत बनो) को अपनाया गया। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के निवासी प्रशांत मिश्रा द्वारा डिजाइन किये गये प्रतीक चिह्न को अपनाया गया। इस प्रतीक चिह्न में जजों की बेंच, तीन मानव आकृति, अशोक चक्र, कानून की किताब और न्यायपालिका को दर्शाया गया है।
