SarkariUpdatesDaily logo
Practice category

General Knowledge Gk Questions

Practice General Knowledge Gk questions with selectable options, hidden answers and explanations.

991Published questions
Practice set

Choose an answer and check the result

All categories
Question 1 Hindi MCQ

निम्नलिखित में से कौन अर्जुन पुरस्कार 2015 प्राप्त करने वालों में से नहीं है?

SSC CPO (TIER-1) 2016

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A अनूप सिंह (कुश्ती)

प्रश्नगत विकल्पों में से पी॰ आर॰ श्रीजेश (हॉकी), जीतू राय (निशानेबाजी) और दीपा करमाकर (जिमनास्टिक) ने अर्जुन पुरस्कार, 2015 प्राप्त किया था। जबकि अनूप सिंह 2015 के अर्जुन पुरस्कार विजेता की सूची में नहीं थे। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 में 27 खिलाड़ीयों को अर्जुन पुरस्कार दिया गया है। इनमें अतनु दास (तीरंदाजी), दुतीचंद (एथलेटिक्स), सात्विक साईराज रांकीरेड्डी (बैडमिंटन), चिराग शेट्टी (बैडमिंटन), विश्वेश भृगुवंशी (बॉस्केटबाल) आदि शामिल हैं।

Question 2 Hindi MCQ

निम्नलिखित में से कौन यू. एन. ई.पी. (UNEP) द्वारा दिए गए पृथ्वी 2020 के युवा चैंपियन पुरस्कार के सात विजेताओं में से एक है?

SSC CHSL 09/08/2021 (Shift-III)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option B विद्युत मोहन

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (United Nations Environment Programme – UNEP) द्वारा घोषित प्रतिष्ठित ‘‘यंग चैम्पियन ऑफ द अर्थ’’ के सात विजेताओं में से एक 29 वर्षीय भारतीय उद्यमी भी शामिल है। यह पुरस्कार नये विचारो और नवोन्मेषी कदमो के माध्यम से पर्यावरण से जुड़ी चुनौतियों के समाधान की दिशा में काम करने वाले को दिया जाता है। भारत के विद्युत मोहन को सस्ते और पोर्टेबल बायोमास अपग्रेडिंग उपकरण बनाने के लिये उन्हे यह पुरस्कार दिया गया। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी है। इसकी स्थापना 1972 में मानव पर्यावरण पर स्टॉकहोम में आयोजित संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के दौरान हुई थी।

Question 3 Hindi MCQ

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार, 2020 में पैरा स्विमिंग के लिए अर्जुन पुरस्कार किसने जीता?

SSC MTS 27/10/2021 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option C सुयश जाधव

वर्ष 2020 में पैरा स्विमिंग के लिये सुयश नारायण जाधव को अर्जुन पुरस्कार दिया गया। भारत में सबसे पुराना राष्ट्रीय ख्ोल पुरस्कार अर्जुन पुरस्कार है। वर्ष 1961 में इस पुरस्कार की अद्यतन सामान्य ज्ञान General ख्हदैत्ुा) स्थापना की गयी थी। खेल में अपनी उत्कृष्टता के लिये खेल हस्तियों को समर्पित यह पुरस्कार मेजर ध्यानचन्द्र खेल रत्न के बाद दूसरा सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है।

Question 4 Hindi MCQ

निम्नलिखित में से किसे गणित में 2021 के एबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?

SSC CGL (Tier-I) 19/04/2022 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option D लास़्जलो लोवास़्ज

एबेल पुरस्कार जो हर वर्ष नार्वे अकादमी ऑफ साइंस एंड लेटर्स द्वारा नियुक्त एबेल समिति द्वारा गणित क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाता है, इसे गणित के नोबेल पुरस्कार के बराबर मना जाता है। यह पुरस्कार 2002 में स्थापित किया गया। 2021 में यह पुरस्कार लास्जलो लोवास्ज को जबकि प्रथम पुरस्कार (2003) जीन प्रिया सेर (फ्रांस) को दिया गया। इसका नामकरण नार्वे के गणितज्ञ नील्स हेनरिक एबेल के नाम पर किया गया।

Question 5 Hindi MCQ

फरवरी, 2020 में आयोजित 70वें बर्लिन अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में निम्न में से किस फिल्म को ‘गोल्डन बियर फॉर बेस्ट फिल्म’ का पुरस्कार दिया गया था?

SSC Stenographer – 11/11/2021: Shift-II

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option D देअर इज नो ईविल

गोल्डन बियर, बर्लिन अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। इसके पहले संस्करण की शुरूआत 1951 में पश्चिम जर्मन पैनल द्वारा की गयी थी। वर्ष 2020 का (70 वाँ) गोल्डन बियर फॉर द वेस्ट फिल्म का पुरस्कार ‘देयर इज नो इविल (ऊप्ीा ग्े हद Eन्ग्त्) को दिया गया। जबकि वर्ष 2022 की 72वीं विजेता फिल्म एल्कारा है।

Question 6 Hindi MCQ

निम्न में से कौन, मार्च 2020 में ‘सामाजिक लाभार्थ हेतु प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोगों द्वारा उत्कृष्टता दर्शानेवाली युवा महिलाओं के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार’ की प्राप्तकर्ता थी।

SSC Stenographer – 11/11/2021: Shift-I

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option C श्वेता रावत

मार्च 2020 में सामाजिक लाभार्थ हेतु प्रौद्योगिकी के प्रयोगों द्वारा उत्कृष्टता दर्शाने वाली युवा महिलाओं के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार - ‘श्वेता रावत’ को दिया गया था तथा इनके साथ ही यह पुरस्कार डॉ. शालिनी गुप्ता को भी दिया गया था। ज्ञातव्य है कि यह पुरस्कार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा दिया जाता है। जिसकी स्थापना मई 1971 में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के नए क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए की गई थी।

Question 7 Hindi MCQ

निम्न में से किसे रिचर्ड डॉकिन्स पुरस्कार 2020 से पुरस्कृत किया गया है?

SSC Stenographer – 12/11/2021: Shift-I

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A जावेद अख्तर

भारत के प्रसिद्ध गीतकार एवं शायर जावेद अख्तर को रिचर्ड डॉकिन्स पुरस्कार 2020 से पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार पाने वाले वे पहले भारतीय हैं। उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार विश्व के प्रसिद्ध बायोलॉजिस्ट रिचर्ड डॉकिंस की याद में प्रतिवर्ष दिया जाता है।

Question 8 Hindi MCQ

निम्न में से कौन बी.बी.सी. (BBC) स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर 2020 पुरस्कार का विजेता है?

SSC Stenographer – 12/11/2021: Shift-II

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A लुईस हैमिल्टन

दिसंबर, 2020 को बीबीसी स्पोर्ट्स पर्सनालिटी अवॉर्ड, 2020 के पुरस्कार विजेताओं की घाष्े ाणा की गई। फॉर्मूला वन के दिग्गज और 7 बार के चैम्पियन लुईस हैमिल्टन को बीबीसी स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी आफ द इयर 2020 पुरस्कार का विजेता घोषित किया गया तथा 2021 का यह पुरस्कार महिला टेनिस खिलाड़ी ‘एम्मा राडुकानू’ को प्रदान किया गया था। जिन्होंने यू.एस. ओपन, 2021 के महिला एकल का खिताब भी जीता है। जबकि वर्ष 2022 के लिए इस पुरस्कार की घोषणा दिसंबर में की जाएगी।

Question 9 Hindi MCQ

मई 2020 में प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र सैन्य जेंडर एडवोकेट पुरस्कार निम्न में से किसने जीता?

SSC Stenographer – 12/11/2021: Shift-II SSC CHSL 05/08/2021 (Shift-III)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option B मेजर सुमन गवानी

मई, 2020 में भारतीय सेना की अधिकारी मेजर सुमन गवानी को प्रतिष्ठित ‘संयुक्त राष्ट्र सैन्य जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2019’ के लिए चुना गया है। यह पहली बार है, जब किसी भारतीय शांति रक्षक (यू.एन.) को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है तथा इनके साथ ही ब्राजील सेना की एक कमांडर ‘कर्ला मोटेइरो डे कास्त्रो अराउजो’ को भी सम्मानित किया गया था। मेजर सुमन गवनी संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत दक्षिण सूडान में तैनात थी और उन्होंने हाल ही में अपना मिशन पूरा किया था।

Question 10 Hindi MCQ

निम्न में से किसे मार्च 2020 में युगांडा के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘गोल्डन जुबली मेडल-सिविलियंस ’ से सम्मानित किया गया था?

SSC Stenographer – 15/11/2021: Shift-I

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option B राजेश चपलोत

मार्च 2020 में युगांडा का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार गोल्डन जुबली मेडल-सिविलियंस प्राप्त करने वाले राजेश चपलोत राजस्थान के एक अनिवासी भारतीय व्यवसायी है। यह पुरस्कार उन्हें व्यापार और वाणिज्य के माध्यम से भारत-युगांडा संबंधों को विकसित करने में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया।

Question 11 Hindi MCQ

निम्न में से किसे आध्यात्मिक अनुशासन योग में अपनी उपलब्धियों के लिए जनवरी 2020 में ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी आवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया था?

SSC Stenographer – 15/11/2021: Shift-I

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option C ईश्वर शर्मा

ईश्वर शर्मा को आध्यात्मिक अनुशासन योग में अपनी उपलब्धियों के लिए जनवरी 2020 में ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी आवार्ड से सम्मानित किया गया था।

Question 12 Hindi MCQ

निम्न स्मारकों में से किसे, ‘श्रेष्ठता पुरस्कार’ की श्रेणी में सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण 2019 के लिए UNESCO एशिया-प्रशांत पुरस्कार दिया गया?

SSC Stenographer – 15/11/2021: Shift-I

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option B विक्रम साराभाई लाइब्रेरी, अहमदाबाद

सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के लिए यूनेस्को एशिया- प्रशांत पुरस्कार 2019 की घोषणा की गई। इस वर्ष भारत को तीन श्रेणियों में चार पुरस्कार प्रदान किए गए– विशिष्टता पुरस्कार - विक्रमसाराभाई पुस्तकालय, अहमदाबाद। योग्यता पुरस्कार - केनेथ एलियाहु सिनेगॉग, मुंबई। - लेडी ऑफ ग्लोरी चर्च, मुम्बई प्रतिष्ठित मेंशन - फ्लोरा फाउंटेन, मुंबई।

Question 13 Hindi MCQ

निम्न में से किस भारतीय रक्षा या अर्धसैनिक बल ने मार्च 2020 में, एक विशेष ‘शक्ति पुस्कार’ की स्थापना की है, जिसे प्रतिवर्ष महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए काम करने वाले चुने हुए कर्मिक को दिया जाएगा?

SSC Stenographer – 15/11/2021: Shift-II

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने एक विशेष ‘शक्ति पुरस्कार’ की स्थापना की है। यह सलाना चुने गए कर्मियों को प्रस्तुत किया जाएगा, जो महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करते है। इस पुरस्कार की घोषणा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च 2020) को की गयी थी। यह पुरस्कार हर साल 19 मार्च को CRPF स्थापना दिवस पर प्रदान किया जाएगा।

Question 14 Hindi MCQ

निम्न खिलाड़ीयों में से किसने, पुरूषों के लिए हॉकी इंडिया ध्रुव बत्रा प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड 2019 जीता?

SSC Stenographer – 15/11/2021: Shift-II

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A मनप्रीत सिंह

8 मार्च, 2020 को हॉकी इंडिया द्वारा वर्ष 2019 के तीसरे वार्षिक पुरस्कारों का वितरण नई दिल्ली में किया गया था। जिसमें से पुरुषों का हॉकी इंडिया ध्रुव बत्रा ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार मनप्रीत सिंह को तथा महिलाओं में रानी रामपाल को प्रदान किया गया। FIH स्टार्स अवार्ड्स 2020-21 विजेताओं की सूची। प्लेयर ऑफ द ईयर: हरमनप्रीत सिंह (पुरुष) और गुरजीत कौर (महिला) गोलकीपर ऑफ द ईयर: पीआर श्रीजेश (पुरुष) और सविता पुनिया (महिला) कोच ऑफ द ईयर: ग्राहम रीड (पुरुष) और जोअर्ड मारिन (महिला)

Question 15 Hindi MCQ

‘भाषाई सरलता के साथ एक प्रभावी कार्य, जिससे मानव अनुभव की परिधि और विशिष्टता का पता चला है’ के लिए 2019 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार किसे मिला था?

SSC Stenographer – 15/11/2021: Shift-II

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A पीटर हैंडके

वर्ष 2019 हेतु साहित्य का नोबेल पुरस्कार ऑस्टिय््र ााई लेखक ‘पीटर हैंडके’ को ‘भाषाई सरलता के साथ एक प्रभावी कार्य, जिससे मानव अनुभव की परिधि और विशिष्टता का पता चला है, के लिए प्रदान किया गया था तथा 7 अक्टूबर, 2021 को स्टॉकहोम (स्वीडन) स्थित ‘द स्वीडिश एकेडमी’ द्वारा वर्ष 2021 के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार तंजानिया के उपन्यासकार अब्दुलरजाक गुरनाह को ‘‘उपनिवेशवाद के प्रभावों और संस्कृतियों एवं महाद्वीपों के बीच संघर्ष में शरणार्थियों के भाग्य के बारे में उनके अडिग करुणामय कार्य के लिए दिया गया था। जबकि वर्ष 2022 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार फ्रांसीसी लेखक ‘‘एनी एरनॉक्स’ को ‘‘साहस और नैदानिक तीक्ष्णता, जिसके साथ वे व्यक्तिगत स्मृति, व्यवस्थाओं एवं सामूहिक प्रतिबंधों को उजागर करती हैं।’’ के लिए दिया गया है।

Question 16 Hindi MCQ

जनवरी 2020 में केरल सरकार द्वारा जीवी राजा पुरस्कार से सम्मानित पीसी तुलसी, निम्न में से किस खेल की एक पेशेवर खिलाड़ी हैं?

SSC Stenographer – 15/11/2021: Shift-II

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option D बैडमिंटन

16 जनवरी, 2020 को केरल के खेल मंत्री ईपी जयराजन ने केरल राज्य स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा स्थापित खेल पुरस्कारों की घोषणा की। • पुरुष वर्ग में जीवी राजा पुरस्कार भारतीय धावक मुहम्मद अनस (एथलेटिक्स हेतु) ने जीता। • महिला वर्ग मे जीवी राजा पुरस्कार बैडमिंटन खिलाड़ी पीसी तुलसी ने जीता।

Question 17 Hindi MCQ

निम्नलिखित में से किसे रबीन्द्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया था?

SSC CHSL 04/08/2021 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option D राजकमल झा

राजकमल झा भारतीय अखबार संपादक एवं अंग्रेजी उपन्यासकार है। वह वर्तमान में द इंडियन एक्सप्रेस के प्रधान संपादक के रुप में कार्यरत है। इन्हें 7 दिसंबर, 2020 को ‘द सिटी एंड द सी’ के लिए तीसरे रबीन्द्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

Question 18 Hindi MCQ

निम्न भारतीय नागरिकों में से किसे US से ‘लीजन ऑफ मेरिट) ' अवार्ड 2020 प्राप्त हुआ है?

SSC CHSL 04/08/2021 (Shift-I) SSC JE Civil – 23/03/2021 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A नरेन्द्र मोदी

21 दिसंबर, 2020 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड टं्रप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका के सर्वोच्च सैन्य पुरस्कारों में से एक ‘द लीजन ऑफ मेरिट’ (डिग्री चीफ कमांडर) से सम्मानित किया था। यह पुरस्कार, यूएसए के सर्वोच्च सैन्य पुरस्कारों में से एक है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Question 19 Hindi MCQ

किस भारतीय अभिनेता को यूके में 2019 में ‘सबसे प्रेरणादायक भारतीय बॉलीवुड अभिनेता’ (मोस्ट इंस्पायरिंग इंडियन बॉलीवुड एक्टर) पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

SSC CHSL 04/08/2021 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A संजय कपूर

अभिनेता संजय कपूर को यूके में 2019 का सबसे प्रेरणादायक भारतीय बॉलीवुड अभिनेता (मोस्ट इंस्पायरिंग इंडियन बॉलीवुड एक्टर) पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार यूनाइटेड किंगडम के हाउस ऑफ कॉमन पार्लियामेंट में दिया गया।

Question 20 Hindi MCQ

2020 में, हार्वे जे. अल्टर, माइकल ह्यूटन और चार्ल्स एम.राइस को.......... की खोज के लिए फिजियोलॉजी या चिकित्सा के क्षेत्र में संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?

SSC CHSL 04/08/2021 (Shift-II) SSC JE Electrical – 24/03/2021 (Shift-I) SSC JE Mechanical – 22/03/2021 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option D हेपेटाइटिस ण् वायरस

अमेरिकी चिकित्सा शोधकर्ताओं और वायरोलॉजिस्ट हार्वे जे ऑल्टर, चार्ल्स एम. राइस और ब्रिटिश वैज्ञानिक माइकल ह्यूटन को हेपेटाइटिस ण् वायरस की खोज के लिए चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार 2020 दिया गया था, जिसकी खोज वर्ष 1982 में लाखों DNA नमूनों की जाँच करके हुई थी। वर्ष 2021 के चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दो अमेरिकी वैज्ञानिक डेविड जूलियस और अर्डेम पटापाउटियन को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। जबकि चिकित्सा के क्षेत्र में वर्ष 2022 के लिए ‘वांते पाबो’ (स्वीडन के नागरिक) को मानव प्रजाति और मानव उत्पत्ति से संबंधित जीनोम पर रिसर्च के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।