2020 में लोक सेवकों के लिए शुरु की गई निम्न में से कौन-सी एक क्षमता-निर्माण योजना है, जिसका उद्देश्य सभी स्तरों पर अधिकारियों और कर्मचारियों की भर्ती के बाद के प्रशिक्षण तंत्र को उन्नत करना था?
Asked in SSC CHSL 09/08/2021 (Shift-II)
Show Answer
Correct option A
मिशन कर्मयोगी
2 सितम्बर, 2020 को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने ‘‘मिशन कर्मयोगी’’ राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता विकास कार्यक्रम को शुरु करने की मंजूरी प्रदान की थी। इसका लक्ष्य भारतीय सिविल सेवकों को और भी अधिक रचनात्मक, सृजनात्मक, विचारशील, नवाचारी, अधिक क्रियाशील, प्रगतिशील, ऊर्जावान, सक्षम, परदर्शी और प्रौद्योगिकी समर्थ बनाते हुये भविष्य के लिये तैयार करना है।
