SarkariUpdatesDaily logo
General Knowledge GkHindiMCQ

‘2018–2019 के लिए अभयारण्य में बाघों की जनसंख्या आकलन के अनुसार, भारत का सबसे बड़ा बाघ अभयारण्य निम्न में से कौन-सा है?

Asked in SSC CHSL 09/08/2021 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A कॉर्बेट

भारत का सबसे पहला टाइगर रिजर्व तथा बांघों की जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा जिम कार्बेट नेशनल पार्क है, जो कि उत्तराखण्ड रामगंगा नदी के क्षेत्र में बनाया गया था। इस नेशनल पार्क का नाम सन् 1936 में हैली नेशनल पार्क रख दिया गया था। जो कि अंग्रेज गवर्नर मॉलकम हैली के नाम पर रखा गया था। परन्तु स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद इस पार्क का नाम बदलकर ‘राम गंगा नेशनल’ पार्क कर दिया गया था, तथा सन् 1957 में इस पार्क का नाम पुन: बदलकर ‘जिम कार्बेट नेशनल पार्क’ रख दिया गया था। इनका पूरा नाम ‘‘जेम्स एडवर्ड कॉर्बेट’’ था। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ ा टाइगर रिजर्व नागार्जुन सागर श्री शैलम है जो कि, आंध्र प्रदेश के नल्लामलाई पर्वत पर स्थित है। क्षेत्रफल के आधार पर पेंच टाइगर रिजर्व भारत का सबसे छोटा टाइगर रिजर्व है, जो कि महाराष्ट्र में स्थित है। नामदफा टाइगर रिजर्व विश्व का सबसे ऊंचा टाइगर रिजर्व है जो कि अरुणाचल प्रदेश में स्थित है।