किस शहर में सबसे पहला एशिया-प्रशांत ब्रॉडकास्टिंग यूनियन नृत्य महोत्सव जनवरी, 2017 को संपन्न हुआ था?
SSC JE Civil - 25/01/2018 (Shift-II)
Show Answer
जनवरी 2017 को हैदराबाद में पहला एशिया- प्रशांत ब्राडकास्टिंग यूनियन नृत्य महोत्सव संपन्न हुआ।
Practice General Knowledge Gk questions with selectable options, hidden answers and explanations.
SSC JE Civil - 25/01/2018 (Shift-II)
जनवरी 2017 को हैदराबाद में पहला एशिया- प्रशांत ब्राडकास्टिंग यूनियन नृत्य महोत्सव संपन्न हुआ।
SSC JE Civil - 23/01/2018 (Shift-I)
31वां सूरजकुण्ड अन्तर्राष्ट्रीय शिल्प मेला 1 फरवरी 2017 को हरियाणा के फरीदाबाद शहर में आरंभ हुआ था। जबकि 2-18 फरवरी, 2018 के मध्य 32वें सूरजकुण्ड अन्तर्राष्ट्रीय शिल्प मेला का आयोजन भी फरीदाबाद में किया गया जिसका विषय राज्य ‘उत्तर प्रदेश’ था।
SSC JE Mechanical - 25/09/2019 (Shift-II)
18 अगस्त, 2019 को मुबंई के राजभवन में भूमिगत बंकर संग्रहालय का उद्घाटन राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द द्वारा किया गया। इस बंकर संग्रहालय में वर्चुअल रियलिटी बूथ है, जहाँ आने वाले लोग 19 वीं सदी की झलक देख व महसूस कर सकेंगे। इस संग्रहालय के एक अन्य खण्ड में मुंबई के राजभवन के इतिहास को दर्शाया गया है।
SSC JE Electrical 10.12.2020 (Shift-II)
25 अक्टूबर, 2019 को गाँधीनगर को, भारत के किसी राज्य का पहला जिला जिसे केरोसिन मुक्त जिला घोषित किया गया। शहरों में चंडीगढ़ को वर्ष 2016 (अप्रैल) में ही केरोसीन मुक्त शहर घोषित कर दिया गया था। हरियाणा, पंजाब और आन्ध्रप्रदेश भारत के ये तीन राज्य मई 2020 तक केरोसीन मुक्त घोषित किये गये है, हरियाणा पहला राज्य है।
SSC JE Civil 29.10.2020 (Shift-I)
गुजरात राज्य सरकार द्वारा ‘विक्रम साराभाई चिल्ड्रेन इनोवेशन सेंटर’ स्थापित किया जायेगा। यह इनोवेशन सेंटर राज्य में बच्चों की क्षमताओं की पहचान, पोषण और नवाचारों को प्रोत्साहित करेगा।
SSC JE Civil 28.10.2020 (Shift-II)
भारत का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा संयंत्र तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले के कामुथी नामक स्थान पर स्थापित किया गया है। यह ऊर्जा संयंत्र अदानी समूह द्वारा निर्मित किया गया है। इस संयंत्र की कुल उत्पादन क्षमता 648 मेगावॉट है। वर्तमान (2020) में मध्य प्रदेश के रीवा में 750 मेगावॉट का एक अन्य सौर ऊर्जा संयंत्र निर्माणाधीन है। यह एशिया का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा संयंत्रों में से एक है।
SSC JE Civil 30.10.2020 (Shift-I)
भारतीय रेलवे ने अपशिष्ट से ऊर्जा उत्पादन में देश के पहले सरकारी संयंत्र की स्थापना ईस्ट कोस्ट रेलवे में भुवनेश्वर के मानचेस्टर कैरिज रिपेयर वर्क शॉप में की।
SSC CGL (Tier-I)-2019 – 04/03/2020 (Shift-III)
चार बहु-मंजिली अवैध निर्माणों (इमारतों)-जैन कोरल कोव, होली फेथ, अल्फा सेरीन और गोल्डन कायालोरम-को उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के बाद जनवरी 2020 में ढहा दिया गया। यह केरल राज्य में हुआ था।
SSC CGL (Tier-I)-2019 – 03/03/2020 (Shift-II)
खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने गुजरात में अपना पहला रेशम प्रसंस्करण संयंत्र खोला है। इसका उद्देश्य पटोला साड़ी के उत्पादन को बढ़ावा देना और महिलाओं के लिए आजीविका के साधन उपलब्ध कराना है। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग का लक्ष्य भारतीय शिल्प एवं संस्कृति को बढ़ावा देना है।
SSC CGL (Tier-I)-2019 – 03/03/2020 (Shift-II)
विंग्स इंडिया 2020 का आयोजन 12-15 मार्च 2020 के बीच हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर किया गया विंग्स इंडिया 2020 नागरिक मंत्रालय की पर एक अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी और सम्मेलन है, जो व्यापार, अधिग्रहण, निवेश, नीति निर्माण और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी पर केन्द्रित है। यह प्रत्येक दो वर्ष मे एक बार आयोजित किया जाता है।
SSC JE Civil 28.10.2020 (Shift-II)
‘परीक्षा पे चर्चा’ संस्थागत परीक्षाओं को तनावमुक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गयी एक पहल है जिसमें केवल कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्र भाग ले सकते हैं। ‘परीक्षा पे चर्चा’ पहल का तीसरा संस्करण 20 जनवरी, 2020 को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर के करीब 2000 छात्रों एवं उनके अभिभावकों ने हिस्सा लिया।
SSC JE Civil 28.10.2020 (Shift-II)
9वें अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म समारोह का आयोजन 19 जनवरी 2020 को कोलकाता (पं बंगाल) में शुरु किया गया। इस समारोह में 45 देशों की लगभग 250 फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। महोत्सव के प्रारम्भ में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाली फिल्म ‘हामिद’ का प्रदर्शन किया गया।
SSC JE Civil 30.10.2020 (Shift-II)
5वीं आर्मी स्काउट मास्टर्स प्रतियोगिता 2019 राजस्थान के जैसलमेर में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में आठ देश- आर्मेनिया, बेलारूस, चीन, कजाकिस्तान, भारत, रूस, सूडान और उज्बेकिस्तान ने भाग लिए थे। इस प्रतियोगिता में भारतीय सेना ने पहली बार भाग लिया तथा सभी स्टेज में पहला स्थान प्राप्त किया उज्बेकिस्तान तथा रूस क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
SSC JE Mechanical 28.10.2020 (Shift-II)
रक्षा मंत्री राजनाथ िंसह ने 13 दिसंबर, 2019 को चण्डीगढ़ में तीन दिवसीय सैन्य साहित्यिक महोत्सव (MLF), 2019 का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम सैन्य साहित्य और संबंधित कार्यों से संबंधित ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा और संरक्षित करने के लिये एक अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान करेगा।
SSC JE Mechanical 28.10.2020 (Shift-II)
जूनियर राष्ट्रीय घुड़सवारी चैंपियनशिप 2019 का आयोजन बेंगलूरू में हुआ था।
SSC JE Mechanical 11.12.2020 (Shift-I)
वैश्विक जलवायु हड़ताल, जो 20 सितम्बर 2019 से 27 सितम्बर 2019 तक हुई, इसका आयोजन ‘फ्राइडेज फॉर फ्यूचर’ द्वारा किया गया। इस वैश्विक जलवायु हड़ताल का नेतृत्व प्रसिद्ध स्वीडिश युवा पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता ग्रेटा थुनबर्ग ने किया था। इस आन्दोलन का मुख्य उद्देश्य नीति निर्माताओं पर नैतिक दबाव डालना है, जिससे वे पर्यावरण वैज्ञानिको द्वारा दी जा रही चेतावनियों पर ध्यान दे और ‘ग्लोबल वाा\मग’ को सीमित करने के लिए कार्रवाई करें।
SSC JE Civil - 23/09/2019 (Shift-I)
अप्रैल 2019 में फनीगिरी नामक एक बौद्ध स्थल से पुरातत्वविदों को एक आदमकद चूना पत्थर से निर्मित मूर्ति मिली। यह स्थल तेलंगाना में स्थित है। इस जगह एक बौद्ध परिसर है जिसमें एक विशाल स्तूप है और परिसर में दो बड़े पैरोें के निशान भगवान बुद्ध के हैं। इस स्थान पर तीन विहार भी हैं जहाँ बौद्ध भिक्षु निवास करते थे।
SSC CHSL 15/04/2021 (Shift-II)
16 नंवबर, 2020 को जारी विश्व के शीर्ष 500 सबसे शक्तिशाली नॉन-डिस्ट्रीब्यूटेड कंप्यूटर प्रणाली में परम सिद्धि-AI ने 63वाँ स्थान हासिल किया है तथा यह भारत का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर है। ‘परम सिद्धि’ उच्च प्रदर्शन वाली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सुपरकंप्यूटर प्रणाली है जिसे राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन के तहत सी-डैक (C-DAC) में स्थापित किया गया है। वर्तमान में दुनिया का सबसे तेज सुपरकम्प्यूटर ‘फुगाकू’ है।
SSC CHSL 15/04/2021 (Shift-I)
जापान की सुमितोमो फॉरेस्ट्र्री कंपनी और क्योटो यूनिवर्सिटी ने अंतरिक्ष में कचरे की समस्या से निपटने के लिये 2023 तक दुनिया का पहला लकड़ी से बना अंतरिक्ष उपग्रह लॉन्च करने की घोषणा की है।
SSC CHSL 13/04/2021 (Shift-II)
विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने दुनिया भर में लगभग 3.12 करोड़ भारतीय प्रवासियों के साथ जुड़ ने के लिये ‘ग्लोबल प्रवासी रिश्ता’ पोर्टल और एप लॉन्च किया है। इस पोर्टल और एप का उद्देश्य विदेश मंत्रालय, विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों और प्रवासी भारतीयों में तीन तरफा कम्यूनिकेशन स्थापित करना है। इस मोबाइल एप का उपयोग प्रवासी भारतीयों और भारतीय नागरिकों द्वारा किया जाएगा, जबकि पोर्टल वेब इंटरफेस का उपयोग विदेश में स्थित मिशन द्वारा किया जाएगा।