SarkariUpdatesDaily logo
Practice category

General Knowledge Gk Questions

Practice General Knowledge Gk questions with selectable options, hidden answers and explanations.

991Published questions
Practice set

Choose an answer and check the result

All categories
Question 681 Hindi MCQ

जनवरी 2021 में शुरू की गयी प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तीसरे चरण के तहत कितने उम्मीदवारों को प्रशिक्षित किया जायेगा?

SSC JE Mechanical – 22/03/2021 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option B 8 लाख

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY-3.0) का तीसरा चरण 15 जनवरी 2021 को शुरू हुआ। पीएमकेवीवाई 3.0 के तहत 2020-21 की अवधि के दौरान 8 लाख प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा, जिस पर 948.90 करोड़ खर्च होंगे। ध्यातव्य है कि, PMKVY की शुरूआत 2015 में हुई थी।

Question 682 Hindi MCQ

स्वास्थ्य एवं दूरचिकित्सा हेतु सामाजिक प्रयास ढसोशल एन्डेवेयर फॉर हेल्थ एंड टेलिमेडिसीन (SEHAT)ल योजना दिसंबर 2020 में कहाँ के निवासियों के लिए शुरू की गई थी?

SSC JE Civil – 23/03/2021 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option B जम्मू और कश्मीर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिसम्बर, 2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में आयुष्मान पीएम-जेएवाई सेहत (SEHAT) योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के माध्यम से जम्मू-कश्मीर के सभी व्यक्तियों और समुदायों को गुणवत्तापूर्ण व सस्ती आवश्यक स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित की जाएगी। जो सेहत योजना बीमा मोड पर पीएम-जेएवाई के साथ मिलकर संचालित होगी।

Question 683 Hindi MCQ

शासन प्रणाली को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सितंबर 2020 में ‘मिशन कर्मयोगी’ _____ ने शुरू किया था–

SSC JE Civil – 23/03/2021 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option C कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय

शासन प्रणाली को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सिंतबर 2020 में ‘मिशन कर्मयोगी’ योजना ‘कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय’ द्वारा शुरू किया गया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य भारतीय सिविल सेवकों को रचनात्मक, सृजनात्मक, विचारशील, नवाचारी, प्रगतिशील, पारदर्शी और टेक्नोलॉजी में सक्षम बनाते हुए भविष्य के लिए तैयार करना है।

Question 684 Hindi MCQ

निम्नलिखित में से किसने दिसंबर 2020 में गुड गवर्नेंस डे के अवसर पर एक वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप, ई-संपदा लॉन्च किया था?

SSC JE Mechanical – 22/03/2021 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option D हरदीप एस पुरी

केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ई सम्पदा मोबाइल एप को दिसम्बर 2020 में लान्च किया। ई-संपदा का उद्देश्य ‘वन नेशन, वन सिस्टम’ चार वेबसाइट एवं दो मोबाइल ऐप (स्- आवास और स्- अशोका 5) से संपदा निदेशालय को एक ही मंच पर सभी सेवाओं के लिए मार्ग प्रशस्त करने के लिए एकीकृत किया गया है।

Question 685 Hindi MCQ

जुलाई 2019 में जल संचयन और संरक्षण उपायों में तेजी लाने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी योजना आरंभ की गई थी?

SSC CGL (Tier-I)-2019 – 09/03/2020 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option D जल शक्ति अभियान

जुलाई, 2019 में केन्द्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय ने पानी की कमी से जूझ रहे देश के 255 जिलों में वर्षा जल के संचयन और संरक्षण हेतु ‘जल शक्ति अभियान’ की घोषणा की। जल शक्ति अभियान का उद्देश्य जल पुनर्भरण और वनीकरण योजनाओं के तहत जल संचयन, संरक्षण और पुनर्भरण गतिविधियों में तेजी लाना है।

Question 686 Hindi MCQ

निम्नलिखित में से कौन सा मंत्रालय बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना की पहल से संबंद्ध नहीं है?

SSC CGL (Tier-I)-2019 – 09/03/2020 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option B ग्रामीण विकास मंत्रालय

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना की पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 22 जनवरी, 2015 को हरियाणा के पानीपत से शुरु की थी। इस योजना का उद्देश्य-बालिकाओं के प्रति भेदभाव को कम करना, बालिकाओं की सुरक्षा और संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाना, बालिकाओं को शिक्षा प्रदान करना और उनकी भागेदारी को सक्षम बनाना है। यह केन्द्रीय महिला व बाल विकास, मानव संसाधन विकास और स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालयों की एक त्रि-मंत्रालयीय पहल है, जबकि ग्रामीण विकास मंत्रालय इस योजना से संबद्ध नहीं है।

Question 687 Hindi MCQ

हाल ही में प्रधानमंत्री द्वारा प्रारम्भ ‘स्टैंड अप इंडिया’ स्कीम का सम्बन्ध किससे है?

SSC CGL (TIER-1) 09-09-2016, 4.15 pm

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों व स्त्रियों में उद्यमिता के प्रोत्साहन से

6 जनवरी, 2016 को केन्द्रीय मंत्रिमण्डल द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति तथा महिलाओं में उद्यमशीलता के विकास हेतु ‘स्टैंड-अप इण्डिया’ योजना को मंजूरी प्रदान की गयी। इस योजना के अन्तर्गत 2.5 लाख अनुसूचित जाति/जनजाति के लोगों एवं महिलाओं को 36 महीने में लाभन्वित करने का लक्ष्य है।

Question 688 Hindi MCQ

निम्नलिखित में से किस शहर में भारत की पहली जल मेट्रो परियोजना हाल ही में शुरू की गई है?

SSC CGL (TIER-1) 04-09-2016, 10 am

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option B कोच्चि

भारत में पहली बार अडरग्राउंड और ब्रिज मेट्रो के चलाने के बाद अब पानी में मेट्रो लाने की कवायद की जा रही है। कोच्चि देश का पहला ऐसा शहर है, जहाँ जल मेट्रो लाई जाएगी। पानी में चलने वाली बोट्स में वो सारी सुविधाएँ होगी, जो मेट्रो के कोच में होती है। इसके लिये केरल सरकार और जर्मनी की के.एफ.डब्लू.कम्पनी के बीच समझौता हुआ था।

Question 689 Hindi MCQ

देश में हाल ही में राजग (एनडीए) सरकार द्वारा शुरू किया गया प्रोग्राम ‘‘इन्द्रधनुष मिशन’’ किससे संबंन्धित है?

SSC CGL (TIER-1) 29-08-2016, 10 am

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A कुछ रोगों के प्रति बच्चो का प्रणालीबद्ध प्रतिरक्षण

इन्द्रधनुष योजना को भारत सरकार के केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अन्तर्गत, 15 दिसम्बर 2014 को शुरू किया गया था। जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को 2020 तक टीकाकरण करना है। इस मिशन के तहत पहले चरण में 201 जिलों में टीकाकरण अभियान 7 अप्रैल 2015 को शुरू किया गया था।

Question 690 Hindi MCQ

जनवरी 2020 में सशक्त मिशन इंद्रधनुष (IMI/आई.एम.आई) 2.0 का दूसरा चरण किस राज्य में आरंभ हुआ?

SSC CGL (Tier-I)-2019 – 04/03/2020 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option D उत्तर प्रदेश

6 जनवरी, 2020 को उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में ब्लाक स्तर पर सशक्त मिशन इंद्रधनुष 2.0 का दूसरा चरण शुरू किया गया, इसका उद्देश्य 2 वर्ष से कम आयु के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को डिप्थीरिया, काली खांसी, टिटनेस, पोलियो, टीबी, खसरा, मेनिनजाइटिस और हेपेटाइसिस-बी से बचाव हेतु टीका लगाना है। इसके योजनांतर्गत चयनित क्षेत्रों में इनसेफेलाइटिस और इन्फ्लुएंजा से बचाव हेतु भी टीके लगाये जाते है। यह अभियान मार्च 2020 में समाप्त होगा। इसके प्रथम चरण की शुरुआत दिसम्बर 2014 से हुई थी।

Question 691 Hindi MCQ

उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरु किए गए ‘ऊर्जागिरी अभियान’ का उद्देश्य क्या है?

SSC JE Civil 30.10.2020 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A बिजली की चोरी रोकना

उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरु किए गए ‘ऊर्जागिरी अभियान’ का उद्देश्य बिजली की चोरी रोकना है। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने यह अभियान 2 अक्टूबर, 2019 को गाँधी जयंती के अवसर पर प्रदेश में गाँधीगिरी की तर्ज पर बिजली चोरी रोकने के लिए ऊर्जागिरी की शुरुआत की थी और बिजली चोरी संबंधित सूचना, विभाग को देने वाले को 50 हजार रूपये का इनाम देने की घोषणा की थी।

Question 692 Hindi MCQ

ओडिशा सरकार द्वारा शुरू की गई कालिया योजना किससे सम्बन्धित है?

SSC JE Civil 11.12.2020 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option D किसान

ओडिशा सरकार द्वारा दिसम्बर 2018 में राज्य के लघु, सीमांत किसानों और भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु कालिया योजना का शुभारंभ किया गया था। इस योजना के तहत लाभार्थियों को 5 प्रकार के लाभ प्रदान किये जाते हैं। जैसे कि खेती के लिए सहायता, आजीविका के लिए सहायता, वित्तीय सहायता, जीवन बीमा कवर और ब्याज मुक्त फसल ऋण।

Question 693 Hindi MCQ

किस संगठन ने वर्ष 2019 में मध्य प्रदेश में लगभग 1600 किलोमीटर राज्य राजमार्गों और प्रमुख जिला सड़कों को बेहतर बनाने के लिए त्र् 904 मिलियन सार्वजनिक निजी भागीदारी (PPP) परियोजना के हिस्से के रूप में त्र् 490 मिलियन के ऋण को मंजूरी दी है?

SSC JE Civil 11.12.2020 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option B एशियन डेवलपमेंट बैंक

एशियाई विकास बैंक ने वर्ष 2019 में मध्य प्रदेश में लगभग 1600 किमी. के राज्य राजमार्गों और प्रमुख जिला सड़कों को बेहतर बनाने के लिए 904 मिलियन डॉलर की सार्वजनिक सड़कों निजी भागीदारी परियोजना के हिस्से के रूप में 490 मिलियन डॉलर के ऋण को मंजूरी दी थी।

Question 694 Hindi MCQ

दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए 1 जनवरी 2020 को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा कौन सा आवेदन लॉन्च किया गया था?

SSC JE Mechanical 27.10.2020 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option D मोबाइल एडेड नोट आइडेण्टीफायर

1 जनवरी 2020 को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने दृष्टिबाधित लोगों की सहायता के लिए मोबाइल एप ‘मनी’ लॉन्च किया है। इसकी सहायता से दृष्टिबाधित लोग नोटों की पहचान कर सकते है।

Question 695 Hindi MCQ

भारत सरकार द्वारा ‘शून्य निरोध्य मातृ और नवजात मृत्यु’ (जीरो प्रिवेंटेबल मैटरनल एंड न्यूबॉर्न डेथ्स) वाले कार्यक्रम के लिए प्रयुक्त संक्षिप्त शब्द निम्नलिखित में से कौन सा है?

SSC JE Electrical 29.10.2020 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option D SUMAN

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने ‘सुमन’ अर्थात ‘सुरक्षित मातृत्व आश्वासन कार्यक्रम’ की शुरुआत की है। इसके अन्तर्गत महिलाओं को प्रसव के छह माह बाद तक नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवायें प्रदान की जाती है।

Question 696 Hindi MCQ

10 अक्टूबर, 2019 को सुरक्षित मातृत्व आश्वासन योजना का शुभारंभ किसने किया था?

SSC JE Mechanical 28.10.2020 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A डॉ. हर्ष वर्धन

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने 10 अक्टूबर, 2019 को दिल्ली में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के 13वें सम्मेलन में सुरक्षित मातृत्व आश्वासन योजना-‘सुमन’ की शुरूआत की थी। जिसका उद्देश्य अस्पताल में माता और शिशु मृत्यु की रोकथाम, भुगतानरहित तथा सम्मानजनक और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

Question 697 Hindi MCQ

अप्रैल, 2019 तक, भारत में राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में संकट की स्थिति में कोई भी व्यक्ति तात्कालिक सहायता के लिए किस आपातकालीन नंबर पर संपर्क कर सकता है?

SSC JE Civil - 23/09/2019 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A 112

अप्रैल 2019 तक भारत के 20 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में संकट की स्थिति में कोई भी व्यक्ति तात्कालिक सहायता के लिए आपातकालीन नंबर 112 पर सम्पर्क कर सकता है। फोन से 112 डायल करते ही इससे जुड़े व्यक्ति के 10 परिजनों के पास इसकी सूचना पहुँच जाएगी और व्यक्ति को जीपीएस के माध्यम से आसानी से ढूँढ़ा जा सकता है।

Question 698 Hindi MCQ

मई 2019 में, भारत की पहली ‘ट्री एम्बुलेंस’............ शहर में शुरू की गई थी।

SSC JE Civil - 23/09/2019 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option B चेन्नई

मई 2019 में भारत की पहली ‘ट्री एम्बुलेंस’ चेन्नई शहर में शुरू की गयी है। इसकी शुरूआत ‘ग्रीन मैन ऑफ इण्डिया’ के नाम से प्रसिद्ध चेन्नई के पर्यावरणविद् डॉ. अब्दुल गनी ने की थी। इसके अंतर्गत पेड़ ों को प्राथमिक चिकित्सा सेवा प्रदान की जाती है एवं वृक्षों का प्राथमिक उपचार, बीज बैंक, वृक्षों की शिफ्टिंग, वृक्षों का सर्वेक्षण, वृक्षों का वितरण आदि सेवाएँ भी दी जाती है।

Question 699 Hindi MCQ

फरवरी, 2019 में _________ ने पांच भारतीय राज्यों में जनजातीय बालिकाओं को प्रशिक्षित करने के लिए डिजिटल स्किलिंग और मेंटरशिप कार्यक्रम शुरु किया। इस कार्यक्रम का नाम, गोइंग ऑनलाइन एज लीडर्स (GOAL) रखा गया है।

SSC JE Civil - 23/09/2019 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option B फेसबुक

फेसबुक ने गोइंग ऑनलाइन ऐज लीडर्स (GOAL) नाम से एक कार्यक्रम फरवरी 2019 में शुरू किया जिसके अंतर्गत पाँच भारतीय राज्यों (पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, झारखण्ड, ओडिशा, मध्य प्रदेश) की आदिवासी युवाओं को प्रेरित करने, मार्गदर्शन करने और प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया। इस योजना से जुड़ने के लिए आवेदकों की आयु 18 वर्ष से अधिक और जनजातीय मूल का होना आवश्यक है। 10. सम्मेलन/आयोजन (Conference/Events)

Question 700 Hindi MCQ

जनवरी 2021 में, गोवा में आयोजित भारत के 51वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में निम्नलिखित में से कौन सा देश चर्चा में केन्द्र में था?

SSC CHSL 05/08/2021 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option C बांग्लादेश

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) का 51वाँ संस्करण 16 जनवरी से 24 जनवरी 2021 तक गोवा के पणजी के पास श्यामा प्रसाद स्टेडियम में आयोजित किया गया था। इस बार के ‘कंट्री ऑफ फोक्स’ खण्ड के तौर पर ‘‘बांग्लादेश’’ को चुना गया। बांग्लादेश की चार फिल्मों को ‘कंट्री का फोकस’ खंड में शामिल किया गया था।