SarkariUpdatesDaily logo
Practice category

General Knowledge Gk Questions

Practice General Knowledge Gk questions with selectable options, hidden answers and explanations.

991Published questions
Practice set

Choose an answer and check the result

All categories
Question 701 Hindi MCQ

विश्व सतत् विकास शिखर सम्मेलन 2021 का विषय (थीम) क्या था?

SSC CHSL 06/08/2021 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option C अपने साझा भविष्य को पुनर्परिभाषित करना सभी के लिए संरक्षित और सुरक्षित वातावरण

ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान (TERI) के प्रमुख वार्षिक कार्यक्रम ‘विश्व सतत् विकास शिखर सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। वर्ष 2021 के शिखर सम्मेलन का विषय:– अपने साझा भविष्य को पुनर्परिभाषित करना, सभी के लिये संरक्षित और सुरक्षित वातावरण था। TERI वर्ष 1974 में स्थापित एक गैर-लाभकारी अनुसंधान संस्थान है। यह भारत और ग्लोबल साउथ के लिये ऊर्जा, पर्यावरण तथा सतत् विकास के क्षेत्र में अनुसंधान कार्य करता है।

Question 702 Hindi MCQ

15 वें जी-20 शिखर सम्मेलन 2020 की मेजबानी किस देश ने की थी?

SSC CHSL 10/08/2021 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option D सऊदी अरब

पन्द्रहवा G20 शिखर सम्मेलन सउâदी अरब की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था। सउâदी अरब के सुल्तान सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सउद ने कोविड–19 महामारी के कारण वीडियो–कॉनफ्रेंसिंग के माध्यम से शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की। इस दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में ठ Rीर्त्ग्ेग्हु ूप ध्ज्ज्दrूल्हग्ूगे दf ूप 21ेू णहूल्rब् fदr aत्त्ठ विषय के तहत आयोजित किया गया।

Question 703 Hindi MCQ

दिसंबर 2019 में, निम्नलिखित में से किस शहर में बिम्सटेक (BIMSTEC) देशों के लिए, जलवायु आधारित स्मार्ट खेती प्रणाली से संबंधित अंतराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया था?

SSC JE Mechanical 27.10.2020 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option D नई दिल्ली

जलवायु स्मार्ट खेती प्रणाली पर अंतरराष्ट्रीय संग्रोष्ठी का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा ‘बिम्सटेक’ (BIMSTEC) देशों के लिए ‘स्मार्ट जलवायु कृषि प्राणालियों पर अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्देश्य अनुभव साझा करना है, ताकि पारिस्थितिक दृष्टिकोण से जलवायु परिवर्तन के लिए अधिक उत्पादकता और लचीलेपन के लिए उष्णकटिबंधीय छोटे धारक कृषि प्रणालियों के सुधार को सक्षम बनाया जा सके।

Question 704 Hindi MCQ

खेलो इण्डिया युवा खेल 2020 कहाँ सम्पन्न हुए थे?

SSC JE Mechanical 27.10.2020 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A गुवाहाटी

10-22 जनवरी 2020 के मध्य खेलों इंडिया यूथ गेम्स के तीसरे संस्करण का आयोजन गुवाहाटी, असम में किया गया था। इसमें इस बार दो नई स्पर्धाएं ‘लॉन बॉल’ और ‘साइकि्ंलग’ को भी शामिल किया गया। 2021खेलों इंडिया यूथ गेम का आयोजन 4 से 13 जून 2022 में हरियाण में किया गया। यह इन खेलों का चौथा संस्करण है।

Question 705 Hindi MCQ

केंद्रीय युवा और खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने निम्न में से किस स्थान पर असम राइफल्स पब्लिक स्कूल की शुरुवात खेलों इंडिया योजना के तहत पहले खेल स्कूल के रूप में की?

SSC CHSL 19/04/2021 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option C शिलांग

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने 4 जनवरी, 2021 को शिलांग में असम राइफल्स पब्लिक स्कूल को खेलों इंडिया स्पोर्ट्स स्कूल के रूप में लॉन्च किया था।

Question 706 Hindi MCQ

2021 के कुभ मेले का आयोजन _____ में किया गया।

SSC CHSL 16/04/2021 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option C हरिद्वार

कुम्भ मेला हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें करोड़ों श्रद्धालु कुम्भ पर्व स्थल प्रयाग, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में एकत्र होते है, और नदी में स्नान करते है। इसमें से प्रत्येक स्थान पर प्रति 12वें वर्ष तथा प्रयाग में दो कुम्भ पर्वो के बीच छह वर्ष के अन्तराल में अर्धकुम्भ भी होता है। 2013 का कुम्भ प्रयाग में हुआ था फिर 2021 में प्रयाग में अर्धकुम्भ मेले का आयोजन हुआ था। जबकि 2021 के कुम्भ मेला का आयोजन हरिद्वार में हुआ था।

Question 707 Hindi MCQ

निम्नलिखित में से किस भारतीय शहर ने जंगली जीव- जंतुओं की प्रवासी प्रजाति के संरक्षण के विषय पर आयोजित पक्षकारों के सम्मेलन के 13वें सत्र (CMS COP 13) की मेजबानी की थी?

SSC CHSL 13/04/2021 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A गाँधीनगर

गुजरात के गाँधीनगर में आयोजित किये गये प्रवासी प्रजातियों पर संयुक्त राष्ट्र के COP-13 सम्मेलन में ग्रेट इण्डियन बस्टर्ड, एशियाई हाथी और बंगाल फ्लोरिकन को प्रवासी प्रजातियों पर संयुक्त राष्ट्र अभिसमय के परिशिष्ट-1 में शामिल करने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया है। IUCN एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है। जो प्रकृति के संरक्षण तथा प्राकृतिक संशाधनों के धारणीय उपयोग को सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करती है। इसकी स्थापना वर्ष 1948 में की गई थी, जिसका मुख्यालय ग्लैंड (स्विटजरलैण्ड) में स्थित है।

Question 708 Hindi MCQ

अगस्त 2020 में, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारत ने किस देश के साथ अपनी 14वीं रक्षा नीति वार्ता आयोजित की थी?

SSC CHSL 12/08/2021 (Shift-III)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A सिंगापुर

14वीं भारत-सिंगापुर रक्षा नीति वार्ता (DPD) का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेसिंग की सह-अध्यक्षता अजय कुमार और सिंगापुर के स्थायी सचिव (रक्षा) श्री चैन हेंग की ने की थी।

Question 709 Hindi MCQ

किस भारतीय शहर के जनवरी 2020 में एसटीईएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी और गणित) में अंतर्राष्ट्रीय महिला शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी?

SSC CHSL 05/08/2021 (Shift-III)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A नई दिल्ली

23–24 जनवरी को विज्ञान एवम् प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में महिलाओं की विज्ञान, प्रोद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (Science, Technology, Engenering, Mathmatics – STEM) क्षेत्र में भागीदारी पर अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। दुनिया भर में विज्ञान, प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग और गणित (STEM) में महिलाओं की तुलना में पुरुष अधिक सक्रिय है। अब तक 866 नोबल विजेताओं में भी केवल 53 महिलाएँ शामिल है।

Question 710 Hindi MCQ

क्षेत्र में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए, निम्न में से किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ने जनवरी 2020 में पहले खाद्य प्रसंस्करण शिखर सम्मेलन की मेजबानी की?

SSC Stenographer – 12/11/2021: Shift-II

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option B लद्दाख

16 जनवरी, 2020 को पहली खाद्य प्रसंस्करण शिखर बैठक लद्दाख में आयोजित हुई। इस शिखर बैठक का आयोजन खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय और केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख के वाणिज्य तथा उद्योग विभाग द्वारा किया गया। इस बैठक का उद्देश्य खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में समग्र विकास हेतु भागीदारी को बढ़ाना था। बैठक में लेह और कारगिल के उद्यमियों ने भाग लिया।

Question 711 Hindi MCQ

AIBA महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2019 की मेजबानी किस देश ने की थी?

SSC Stenographer – 12/11/2021: Shift-I

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A रूस

AIBA महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 3 से 13 अक्टूबर, 2019 तक रूस के उलान-उडे शहर में आयोजित की गयी थी। 2022 AIBA महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 8 से 20 मई 2022 को इसका 12वां संस्करण इस्तांबुल (तुर्की) में आयोजित किया गया।

Question 712 Hindi MCQ

निम्नलिखित में से किस संगठन ने जून 2020 में घोषणा की कि वह जनवरी 2021 में दावोस में अपने अगले सम्मेलन की मेजबानी उस थीम ‘द ग्रेट रिसेट’ के तहत करेगा?

SSC Stenographer – 11/11/2021: Shift-II

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option D विश्व आर्थिक मंच

विश्व आर्थिक मंच द्वारा ‘दावोस (स्विट्जरलैंड) में विश्व के शीर्ष नेताओं की बैठक का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य ‘वैश्विक स्तर पर क्षेत्रीय और औद्योगिक एजेंडा को आकार देना था।’ WEF, एक स्विस गैर लाभकारी संस्थान है, जिसकी स्थापना वर्ष 1971 में हुई थी। यह फोरम वैश्विक, क्षेत्रीय और औद्योगिक ऐजेंडों को आकार देने के लिए तथा राजनीतिक, व्यापारिक सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र के लिए अग्रणी नेतृत्व का साझा मंच उपलब्ध कराता है। विश्व आर्थिक मंच द्वारा प्रकाशित कुछ मुख्य रिपोर्ट इस प्रकार है- (1) ऊर्जा संक्रमण सूचकांक (ETI) (2) वैश्विक प्रतिस्पर्द्धात्मकता रिपोर्ट (GCR) (3) वैश्विक लैगिंक अंतराल रिपोर्ट (GGGR) (4) वैश्विक जोखिम रिपोर्ट (GRR) (5) वैश्विक यात्रा और पर्यटन रिपोर्ट (GTTR)

Question 713 Hindi MCQ

मार्च 2020 में, राष्ट्रीय विकलांग वित्त एवं विकास निगम (NHFDC) ने दिव्यांगजन समुदाय के बीच उद्यमशीलता और ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए एक सप्ताह तक चलने वाले उत्सव का आयोजन किया। इस उत्सव को........ कहा जाता है।

SSC Stenographer – 11/11/2021: Shift-I

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A एकम

मार्च 2020 में राष्ट्रीय विकलांग वित्त एवं विकास निगम (NHFDC) ने दिव्यांगजन समुदाय के बीच उद्यमशीलता और ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए एक सप्ताह तक चलने वाले उत्सव का आयोजन किया गया, जिसे ‘एकम’ (EKAM) कहा जाता है। NHFDC दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के तत्वाधान में एक सर्वोच्च निगम निकाय है, जो केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तहत वर्ष 1997 से कार्य कर रहा है। यह निगम दिव्यांगजनों को उनके आर्थिक पुनर्वास के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करता है, तथा उन्हें अपने उद्यमों को विकसित करने के साथ-साथ सशक्त बनाने के लिए कौशल विकास कार्यक्रमों द्वारा मदद भी देता है।

Question 714 Hindi MCQ

निम्नलिखित में से किस शहर ने दिसम्बर 2020 में तानसेन संगीत समारोह की मेजबानी की?

SSC JE Mechanical – 22/03/2021 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option D ग्वालियर

तानसेन संगीत समारोह 2020 का आयोजन 26 से 30 दिसम्बर 2020 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हजीरा स्थित तानसेन के समाधि स्थल पर आयोजित हुआ। यह 96वां संस्करण था। समारोह में मशहूर संतूर वादक सतीश व्यास को प्रतिष्ठित ‘तानसेन सम्मान’ से नवाजा गया। ज्ञातव्य है कि तानसेन सम्राट अकबर के दरबार के नौ रत्नों में से एक थे। उन्हें ‘मियां’ की उपाधि अकबर द्वारा दी गयी थी।

Question 715 Hindi MCQ

निम्नलिखित में से किस राज्य सरकार ने दिसम्बर 2020 में कुछ प्रतिबंधों के साथ बैलों को वश में करने वाले लोकप्रिय खेल जल्लीकट्टू के आयोजन की अनुमति प्रदान की थी?

SSC JE Electrical – 24/03/2021 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option B तमिलनाडु

तमिलनाडु राज्य सरकार ने दिसम्बर 2020 में कुछ प्रतिबन्धों के साथ बैलों को वश में करने वाले लोकप्रिय खेल जल्लीकट्टू के आयोजन की अनुमति प्रदान की थी।

Question 716 Hindi MCQ

किसकी जयंती मनाने के लिए लखनऊ में 23वाँ राष्ट्रीय युवा महोत्सव (NYF) 2020 आयोजित किया गया?

SSC CGL (Tier-I)-2019 – 05/03/2020 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option C स्वामी विवेकानंद

स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ मनाया जाता है। 23 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव, 2020 का आयोजन केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संयुक्त रूप से लखनऊ में आयोजित किया गया। 25वॉ राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2022 का मुख्य विषय ‘सक्षम युवा-सशक्त युवा’ है।

Question 717 Hindi MCQ

जनवरी 2020 में ‘बक्सा बर्ड फेस्टिवल’ का चौथा संस्करण किस राज्य में आयोजित किया गया था?

SSC JE Civil 28.10.2020 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A पश्चिम बंगाल

जनवरी 2020 में पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में स्थित ‘बक्सा नेशनल पार्क’ में ‘बक्सा बर्ड फेस्टिवल’ के चौथे संस्करण का आयोजन किया गया। इस उत्सव में अति दुर्लभ पक्षियों की प्रजातियाँ भी देखी जा सकती है।

Question 718 Hindi MCQ

तीसरे खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2020 की मेजबानी किस भारतीय राज्य द्वारा की गई है?

SSC CGL (Tier-I)-2019 – 04/03/2020 (Shift-III)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option C असम

खेलो इंडिया का तीसरा संस्करण 10 से 22 जनवरी 2020 को असम के गुवाहाटी में खेला गया। इस प्रतियोगिता में 78 स्वर्ण, 77 रजत और 101 कांस्य पदक के साथ महाराष्ट्र शीर्ष स्थान पर रहा जबकि दूसरे स्थान पर हरियाणा तथा तीसरे स्थान पर दिल्ली रहा।

Question 719 Hindi MCQ

13-14 नवंबर, 2019 को ब्रिक्स (BRICS) सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया था?

SSC JE Mechanical 28.10.2020 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option B ब्रासीलिया

13-14 नवंबर, 2019 के मध्य 11वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में सम्पन्न हुआ। 12वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 17 नवम्बर, 2020 को वीडियो कान्फ्रेिंसग के जरिये रूस में सम्पन्न हुआ। 14वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2022 का आयोजन चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अध्यक्षता में किया गया। भारत का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था।

Question 720 Hindi MCQ

निम्नलिखित में से किस शहर में 11वाँ ब्रिक्स शिखर सम्मेलन, 2019 आयोजित किया गया था?

SSC JE Electrical 29.10.2020 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A ब्राजीलिया

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।