20 जनवरी को किस शहर में ‘परीक्षा पे चर्चा 2020’ कार्यक्रम आयोजित किया गया था?
Asked in SSC JE Civil 28.10.2020 (Shift-II)
Show Answer
Correct option D
नई दिल्ली
‘परीक्षा पे चर्चा’ संस्थागत परीक्षाओं को तनावमुक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गयी एक पहल है जिसमें केवल कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्र भाग ले सकते हैं। ‘परीक्षा पे चर्चा’ पहल का तीसरा संस्करण 20 जनवरी, 2020 को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर के करीब 2000 छात्रों एवं उनके अभिभावकों ने हिस्सा लिया।
