SarkariUpdatesDaily logo
Practice category

General Knowledge Gk Questions

Practice General Knowledge Gk questions with selectable options, hidden answers and explanations.

991Published questions
Practice set

Choose an answer and check the result

All categories
Question 781 Hindi MCQ

जनवरी 2020 तक, निम्नलिखित में से किस देश ने स्वतंत्र रूप से मानव को अंतरिक्ष में नहीं भेजा था?

SSC CGL (Tier-I)-2019 – 03/03/2020 (Shift-III)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option D भारत

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त, 2018 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घोषणा की, कि भारत ‘गगनयान मिशन’ के माध्यम से वर्ष 2022 से पहले अंतरिक्ष में अंतरिक्ष यात्री भेजेगा। रूस के सहयोग से अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा थे, जिन्होंने वर्ष 1984 में यह यात्रा की थी। भारत के अंतरिक्ष यात्री को व्योमनॉट कहा जाएगा।

Question 782 Hindi MCQ

जुलाई 2019 में, जापान की अंतरिक्ष एजेंसी का एक अंतरिक्ष यान एक क्षुद्रग्रह पर उतरा। उस क्षुद्रग्रह का नाम क्या है?

SSC JE Electrical 28.10.2020 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option D रयुगु

जापानी अंतरिक्ष यान हायाबुसा 2 ने पृथ्वी से 5.3 मिलियन दूर Rब्ल्ुल् (रयुगु) नामक क्षुद्रग्रह पर अपना अंतरिक्ष यान जुलाई 2019 में उतारा था।

Question 783 Hindi MCQ

नासा ने 3 दिसम्बर, 2019 को क्षतिग्रस्त विक्रम लैण्डर की तस्वीरें जारी की है। किस उपग्रह का प्रयोग कर नासा ने यह तस्वीरें विक्रम से प्राप्त की है?

SSC JE Civil 11.12.2020 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option B लूनर रिकॉनिसेंस आर्बिटर

अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 3 दिसम्बर, 2019 को चन्द्रमा पर चन्द्रयान-2 के क्षतिग्रस्त विक्रम लैण्डर की तस्वीरें जारी की है। यह तस्वीरें नासा के लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर (LRO) द्वारा ली गयी है।

Question 784 Hindi MCQ

निम्नलिखित में से किस शहर में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने 107वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस में भारत विज्ञान एक्सपो 2020 के गौरव में भाग लिया था?

SSC JE Electrical 10.12.2020 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option C बैंगलौर

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) बेंगलुरू ने कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय में 107वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस (ISC) में 3–7 जनवरी में आयोजित ‘प्राइड ऑफ इंडिया-साइंस एक्सपो 2020’ में भाग लिया। पांच दिवसीय मेगा विज्ञान एक्सपो का आयोजन 107वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस (ISC-2020) के भाग के रूप में किया गया। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया था।

Question 785 Hindi MCQ

जुलाई 2019 में निम्नलिखित में से किस राज्य में देश के पहले स्पेस टेक पार्क की स्थापना की योजना की घोषणा की गई?

SSC JE Electrical 10.12.2020 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option C केरल

22 जुलाई, 2019 को केरल सरकार ने देश के पहले ‘स्पेस टेक्नोलाजी पार्क’ की स्थापना की घोषणा की, जो केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम् में इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी विभाग द्वारा कार्यान्वित किया जाएगा। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ज्ञान केन्द्र और अंतरिक्ष संग्रहालय, विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर द्वारा विकसित किया जाएगा।

Question 786 Hindi MCQ

निम्नलिखित में से कौन सा अंतरिक्ष अभिकरण (एजेंसी), हायाबुसा नामक अंतरिक्ष यान का उपयोग करता है?

SSC JE Electrical 29.10.2020 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option C जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA)

हायाबुसा आन्तरिक्ष यान जापानी अंतरिक्ष एंजेसी (JAXA) द्बारा संचालित किया जाता है। हायाबुसा-2 अंतरिक्ष यान 3 दिसंबर, 2014 को प्रक्षेपित किया गया था और यह 6 दिसंबर, 2020 को दक्षिण आस्ट्रेलिया में दुर्लभ नमूनों से भरे कैप्सूल के साथ वापस लौटा।

Question 787 Hindi MCQ

मार्च 2019 में, इसरो ने एक संयुक्त समुद्री निगरानी प्रणाली स्थापित करने के लिए किसके साथ समझौता किया?

SSC JE Mechanical - 25/09/2019 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option C CNES (The National Centre for Space Studies/ French Centre national d'etudes) के साथ

French centre national d'etudes) के अध्यक्ष जीन-यवेस ले गैल ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।

Question 788 Hindi MCQ

2019 में अपोलो-11 मून लैंडिंग की 50 वीं वर्षगांठ किस दिन मनाई गई?

SSC JE Electrical -26/09/219 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option B 20 जुलाई

अपोलो 11 वह अंतरिक्ष उड़ान थी, जिसने चन्द्रमा पर पहले इंसान नील आर्मस्ट्रांग, माइकल कोलिंग और एडविन बज जूनियर को 20 जुलाई, 1969 को अन्तर्राष्ट्रीय समयानुसार 20:17:39 बजे उतारा था। 20 जुलाई, 2019 को अपोलो 11 की 50 वीं वर्षगांठ मनायी गई।

Question 789 Hindi MCQ

2009 में, किस देश ने केप्लर अंतरिक्ष यान प्रक्षेपित किया था?

SSC JE Mechanical - 25/09/2019 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option D अमेरिका ने

केप्लर अंतरिक्ष यान अमेरिकी अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान, नासा का एक अंतरिक्षयान है, जिसका काम सूरज से अलग किंतु उसी तरह के अन्य तारों के इर्द-गिर्द ऐसे गैर सौरमण्डलीय ग्रहों को ढूढ़ना है, जो पृथ्वी से मिलते-जुलते हों। 13. चुनाव/राजनीतिक गतिविधियाँ (Election/Political Activities)

Question 790 Hindi MCQ

आम चुनाव 2019 तक की स्थिति के अनुसार, गोवा राज्य को कितनी लोक सभा सीटें आवंटित की गई?

SSC Stenographer – 15/11/2021: Shift-II

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option B 2

आम चुनाव 2019 तक की स्थिति के अनुसार गोवा राज्य में लोकसभा की 2 सीटें है तथा राज्य सभा की 1 सीट है। गोवा भारत के संघ राज्यों का 25वां राज्य है, जो 1961 में पुर्तगाली शासन से मुक्त हुआ था। 30 मई 1987 को इसे पूर्ण राज्य का दर्जा मिला, इससे पहले यह केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव का हिस्सा था।

Question 791 Hindi MCQ

अक्टूबर 2019 में हुए राज्य विधानसभा चुनावों में, निम्नलिखित में से कौन सी पार्टी महाराष्ट्र में चौथी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी?

SSC JE Electrical 29.10.2020 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएससी)

24 अक्टूबर, 2019 को 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव के परिणाम घोषित किये गये। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 105 सीट, शिव सेना को 56 सीट, नेशनल कांग्रेस पार्टी को 54 सीट तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 44 सीट प्राप्त हुई, जो इस चुनाव में चौथे स्थान पर रही। वर्तमान में शिवसेवा प्रमुख उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री तथा भगत सिंह कोश्यारी राज्यपाल है।

Question 792 Hindi MCQ

निम्नलिखित में से किसने सबसे कम कार्यकाल के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है?

SSC JE Mechanical 11.12.2020 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A देवेन्द्र फडनवीस

देवेन्द्र फडनवीस महाराष्ट्र में सबसे कम तीन दिन (23 नवंबर 2019 से 26 नवंबर 2019 तक) तक मुख्यमंत्री पद संभालने वाले नेता बन गये है। हालांकि, वह पाँच साल का कार्यकाल (अक्टूबर 2014 नवंबर 2019) पूरा करने वाले राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री भी रह चुके है।

Question 793 Hindi MCQ

जनवरी, 2020 तक गुजरात में__विधानसभा सीटें हैं–

SSC JE Civil 28.10.2020 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A 182

गुजरात विधानसभा एक सदनीय विधानसभा है। जनवरी 2020 के अनुसार गुजरात विधान सभा में कुल 182 सीटें है। वर्तमान में राजेन्द्र त्रिवेदी गुजरात विधान सभा के अध्यक्ष हैं। गुजरात के वर्तमान मुख्यमंत्री विजय रुपाणी तथा राज्यपाल आचार्य देवव्रत हैं।

Question 794 Hindi MCQ

वर्ष 2019 में केन्द्र सरकार द्वारा निम्नलिखित में से कौन सा मंत्रालय बनाया गया था?

SSC JE Electrical 28.10.2020 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A जल शक्ति मंत्रालय

केन्द्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय ने पानी की कमी से जूझ रहे देश के 255 जिलों में वर्षा जल संचयन और संरक्षण हेतु 1 जुलाई 2019 को ‘जल शक्ति’ अभियान की शुरुआत की। जल शक्ति मंत्रालय का सृजन से मंत्रालयों का विलय करके किया गया है। ये दोनों मंत्रालय है। (1) जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा मंत्रालय, (2) पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय।

Question 795 Hindi MCQ

निम्नलिखित में से कौन सा राजनीतिक दल, वर्तमान लोकसभा में निर्वाचित सदस्यों की दृष्टि से तीसरा सबसे बड़ ा दल है?

SSC JE Civil 30.10.2020 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option D डीएमके

17वीं लोकसभा में निर्वाचित सदस्यों की दृष्टि से सबसे बड़े 5 दल क्रमश: हैं– भारतीय जनता पार्टी (303 सदस्य), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (52 सदस्य), द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम-DMK (23 सदस्य), तृणमूल कांग्रेस (22 सदस्य), वाइ एस आर कांग्रेस (21 सदस्य)। अत: विकल्प (d) सही है।

Question 796 Hindi MCQ

2019 के आम चुनावों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने कितनी लोकसभा सीटें जीतीं?

SSC JE Electrical -26/09/219 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option D 52

सत्रहवीं लोकसभा के गठन के लिए भारतीय आम चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई 2019 के बीच 7 चरणों में कराये गये। चुनाव परिणाम 23 मई को घोषित किया गया जिसमें पार्टियों को निम्नलिखित सीटें प्राप्त हुई। पार्टी सीटें एनडीए 352 भाजपा 303 यूपीए 92 कांग्रेस 52 सपा ± बसपा 15 तृणमूल कांग्रेस 22 द्रमुक 23 अन्य 38 14. समझौता

Question 797 Hindi MCQ

जनवरी 2020 में जर्मन फर्म KFW के प्रतिनिधियों के साथ निम्नलिखित में से किस राज्य ने ‘शून्य बजट प्राकृतिक खेती’ के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?

SSC JE Electrical 10.12.2020 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A आन्ध्र प्रदेश

9 जनवरी, 2020 को आन्ध्र प्रदेश सरकार ने जर्मन फर्म KFW के साथ ‘शून्य बजट प्राकृतिक खेती’ (ZBNF) के लिए समझौता किया। इस समझौते का उद्देश्य राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है। इसके लिए (ZBNF) के लिए निर्धारित 1015 करोड़ की अनुमानित राशि में से ` 711 करोड़ ऋण लिया गया है।

Question 798 Hindi MCQ

निम्न में से किस राज्य सरकार ने दिसंबर 2020 में, सेरेस्ट्रा मैनेजर्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ विशेष शिक्षा क्षेत्र स्थापित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?

SSC Stenographer – 12/11/2021: Shift-II

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option D गुजरात

गुजरात सरकार ने दिसंबर, 2020 में, सेरेस्ट्रा मैनेजर्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ विशेष शिक्षा क्षेत्र स्थापित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए है।

Question 799 Hindi MCQ

अक्टूबर 2017 में निम्नलिखित में से कौन से देशों ने इब्सा न्यास निधि समझौते पर हस्ताक्षर किया है?

SSC JE Civil - 27/01/2018 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option D भारत, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका

अक्टूबर 2017 को भारत, ब्राजील एवं दक्षिण अफ्रीका के मध्य इब्सा न्यास निधि समझौता सम्पन्न हुआ।

Question 800 Hindi MCQ

जनवरी 2020 में, भारत ने.......... के साथ द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन (श्दळ) पर हस्ताक्षर किए थे।

SSC JE Mechanical 27.10.2020 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A फिनलैंड

15 जनवरी 2020 को भारत और फिनलैंड के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुये। इस समझौता ज्ञापन के अन्तर्गत रक्षा उत्पादों की खरीद, अनुसंधान और रक्षा संबंधी उपकरणों के विकास के क्षेत्र में सहयोग तथा औद्योगिक सहयोग शामिल है।