SarkariUpdatesDaily logo
Practice category

General Knowledge Gk Questions

Practice General Knowledge Gk questions with selectable options, hidden answers and explanations.

991Published questions
Practice set

Choose an answer and check the result

All categories
Question 601 Hindi MCQ

बी.सी.सी.आई. द्वारा हाल में निम्नलिखित में से किसे भारतीय किक्रेट टीम का कोच नियुक्त किया गया है?

SSC CGL (TIER-1) 29-08-2016, 10 am

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option B अनिल कुम्बले

भारतीय क्रिकेट कन्ट्रोल बोर्ड (बी सी सी आई) भारत में क्रिकेट के लिए राष्ट्रीय शासकीय निकाय है। यह बोर्ड, तमिलनाडु सोसायटी पंजीकरण अधिनियम के तहत दिसम्बर 1928 में पंजीकृत किया गया था। प्रश्न काल के दौरान, अनिल कुम्बले (2016-17) को भारतीय क्रिकेट टीम का कोच नियुक्त किया गया था। ये जेम्स चार्ल्स लेकर (इग्लैण्ड टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में 10 विकेट तथा दोनों पारियों में कुल 19 विकेट) के बाद विश्व के दूसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक पारी में 10 विकेट तथा दोनों पारियों में कुल 14 विकेट हासिल किए थे, तथा भारत के पहले ऐसे गेंदबाज जिन्होंने सर्वप्रथम 500 विकेट हासिल किया। वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड हैं।

Question 602 Hindi MCQ

20 जनवरी, 2020 को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में किसने पदभार संभाला है?

SSC JE Civil 28.10.2020 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option B जे.पी. नड्डा

वह इससे पहले कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे। जे.पी. नड्डा वर्तमान में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संसद के उच्च सदन (राज्य सभा) के सांसद भी हैं। अमित शाह वर्तमान में केन्द्रीय गृहमंत्री तथा गाँधीनगर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सांसद हैं।

Question 603 Hindi MCQ

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा वर्तमान (फरवरी-2020) केंद्रीय मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री हैं। उनका विभाग (पोर्टफोलियों) क्या है?

SSC CGL (Tier-I)-2019 – 04/03/2020 (Shift-III)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option B रसायन और उर्वरक

डी.वी. सदानंद गौड़ा भारतीय जनता पार्टी से संबंधित एक राजनीतिज्ञ हैं। जो वर्तमान में रसायन और उर्वरक मंत्रालय का कार्यभार देख रहे हैं। इनका संसदीय क्षेत्र उत्तर बंगलौर है।

Question 604 Hindi MCQ

फरवरी 2020 की स्थिति के अनुसार, श्रीलंका के राष्ट्रपति कौन हैं?

SSC CGL (Tier-I)-2019 – 03/03/2020 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option D गोटबाया राजपक्षे

प्रश्नकाल के दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे थे। वर्तमान की स्थिति के अनुसार, श्रीलंका के नये राष्ट्रपति रानिल विक्रमसि्ांघे हैं।

Question 605 Hindi MCQ

2019 के नवम्बर महीने में निम्नलिखित में से किसे श्रीलंका का राष्ट्रपति चुना गया था?

SSC JE Electrical 28.10.2020 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option D गोटबाया राजपक्षे

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

Question 606 Hindi MCQ

जनवरी 2020 तक, श्री भूपेश बघेल निम्नलिखित में से किस राज्य के मुख्यमंत्री हैं?

SSC CGL (Tier-I)-2019 – 03/03/2020 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option B छत्तीसगढ़

जनवरी 2020 तक श्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री हैं। उन्हें दिसम्बर 2018 में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाई थी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत ‘यूथ कांग्रेस’ से की थी।

Question 607 Hindi MCQ

निम्नलिखित में से कौन केरल के वर्तमान (जनवरी 2020) राज्यपाल हैं?

SSC CGL (Tier-I)-2019 – 04/03/2020 (Shift-III)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option D आरिफ मोहम्मद खान

आरिफ मो. खान को केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ऋषिकेशन रॉय ने 6 सितम्बर 2019 को राज्यपाल पद की शपथ दिलायी थी। इन्होंने केरल के 22वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली तथा इनसे पहले केरल के राज्यपाल पी. सदाशिवम थे।

Question 608 Hindi MCQ

अक्टूबर 2019 में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रबंध निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया था?

SSC CGL (Tier-I)-2019 – 04/03/2020 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option C क्रिस्टालिना जॉर्जीवा

अक्टूबर 2019 में अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रबंध निदेशक के रूप में क्रिस्टालिना जॉर्जीवा को नियुक्त किया गया, उन्होंने क्रिस्टीन लैगार्डे का स्थान लिया है। बुल्गारिया की जॉर्जीवा जनवरी, 2017 से विश्व बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रही हैं। इनका कार्यकाल 5 वर्ष का होगा।

Question 609 Hindi MCQ

जनवरी 2020 में भारत के विदेश सचिव के रूप में किसे चुना गया?

SSC CGL (Tier-I)-2019 – 04/03/2020 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option D हर्षवर्धन शृंगला

वरिष्ठ राजनयिक हर्षवर्धन शृंगला ने 29 जनवरी 2020 को भारत के नये विदेश सचिव के रूप में कार्यभार संभाला। भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 1984 बैच के अधिकारी शृंगला ने विजय गोखले की जगह ली तथा उनका कार्यकाल 2 वर्ष का होगा। वर्तमान में विनय मोहन क्वात्रा नए विदेश सचिव बनाये गये है।

Question 610 Hindi MCQ

जनवरी 2020 तक, विश्व बैंक समूह के अध्यक्ष कौन थे?

SSC CGL (Tier-I)-2019 – 04/03/2020 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option C डेविड मालपास

डेविड मालपास एक अमेरिकी आर्थिक विश्लेषक हैं, जो विश्व बैंक के 13वें अध्यक्ष चुने गये हैं। उनका कार्यकाल 9 अप्रैल 2019 से 5 वर्ष के लिए होगा। विश्व बैंक के अध्यक्ष अन्तर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (आईबीआरडी) व अन्तर्राष्ट्रीय विकास संघ (आईडीए) के निदेशक मण्डल के अध्यक्ष होते हैं। उल्लेखनीय है कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अन्तर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं को दुबारा पटरी पर लाने के उद्देश्य से वर्ष 1944 में अमेरिका के ब्रेटन वुड्स शहर में विश्व के नेताओं द्वारा विश्व बैंक और अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना की गई थी। विश्व बैंक संयुक्त राष्ट्र की ऋण प्रदान करने वाली एक विशिष्ट संस्था है। इसका मुख्यालय वाशिंगटन डी सी (अमेरिका) में है।

Question 611 Hindi MCQ

लेफ्टिनेंट जनरल ––––––– ने 31 दिसंबर 2019 को थल सेनाध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला।

SSC CGL (Tier-I)-2019 – 04/03/2020 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option B मनोज मुकुंद नरावने

उन्होंने जनरल बिपिन रावत की जगह लीं। जिनका कार्यकाल अप्रैल, 2022 तक होगा। वर्तमान में जनरल मनोज पांडे भारतीय थल सेना के 29वें सेनाध्यक्ष बनाए गये है।

Question 612 Hindi MCQ

निम्नलिखित में से कौन जनरल बिपिन रावत के बाद थलसेनाध्यक्ष बने?

SSC JE Electrical 28.10.2020 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option C एम.के. नरवणे

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

Question 613 Hindi MCQ

11 जनवरी, 2020 को निम्नलिखित में से किसे राष्ट्रीय पुस्तक न्यास का निदेशक नियुक्त किया गया?

SSC CGL (Tier-I)-2019 – 05/03/2020 (Shift-III)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A ले. कर्नल युवराज मलिक

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास मानव संसाधन विकास मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत एक सर्वोच्च निकाय है। इसकी स्थापना भारत सरकार द्वारा वर्ष 1957 में की गई थी। जनवरी, 2020 में लेफ्टिनेंट कर्नल युवराज मलिक को राष्ट्रीय पुस्तक न्यास का निदेशक बनाया गया।

Question 614 Hindi MCQ

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के पहले लेफ्टिनेंट गवर्नर का नाम बताएँ।

SSC CGL (Tier-I)-2019 – 05/03/2020 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option D गिरीश चंद्र मुर्मू

गिरीश चन्द्र मुर्मू केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के पहले ले. गवर्नर (31 अक्टूबर, 2019 से 6 अगस्त 2020) थे। इन्होंने राजीव महर्षि का स्थान ग्रहण किया था। 7 अगस्त, 2020 से जम्मू और कश्मीर का ले. गवर्नर मनोज सिन्हा को बनाया गया है।

Question 615 Hindi MCQ

जनवरी 2020 तक निम्नलिखित में से कौन जम्मू एवं कश्मीर का उपराज्यपाल है?

SSC CGL (Tier-I)-2019 – 07/03/2020 (Shift-III)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option D गिरिश चन्द्र मुर्मू

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

Question 616 Hindi MCQ

जी. बबिता रायुडू ने जनवरी 2020 में निम्नलिखित में से किस संस्था में एक कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला?

SSC CGL (Tier-I)-2019 – 05/03/2020 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option B भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड

सेबी की स्थापना 12 अप्रैल, 1988 में एक गैर- संवैधानिक निकाय के रूप में की गई। तथा 30 जनवरी, 1992 को इसे सांविधिक दर्जा प्रदान किया गया। इसका मुख्यालय मुम्बई में स्थित है जबकि इसके क्षेत्रीय कार्यालय कोलकाता, दिल्ली तथा चेन्नई में स्थित हैं। वर्तमान में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के कार्यकारी निदेशक जीपी गर्ग हैं।

Question 617 Hindi MCQ

सुनील अरोड़ा को भारत के 23वें ––––– के रूप में नियुक्त किया गया है।

SSC MTS 09/08/2019 (Shift-III)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A मुख्य चुनाव आयुक्त

सुनील अरोड़ा को भारत के 23वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में 2 दिसम्बर 2018 को नियुक्त किया गया था। जबकि 13 अप्रैल, 2021 से भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चन्द्र हैं। रॉ प्रमुख – समंत गोयल मुख्य आर्थिक सलाहकार – कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम नियंत्रक और महालेखा परीक्षक – गिरीश चंद्रमुर्मु वर्तमान में राजीव कुमार भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त है।

Question 618 Hindi MCQ

31 अगस्त 2017 को भारत के तीन सदस्यीय चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त के तौर पर किसे नियुक्त किया गया?

SSC JE Civil - 24/01/2018 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option B सुनील अरोड़ा

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

Question 619 Hindi MCQ

जून 2019 तक की स्थिति के अनुसार, भारत के मानव संसाधन विकास (HRD) मंत्री कौन हैं?

SSC MTS 09/08/2019 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option C रमेश पोखरियाल

मानव संसाधन विकास मंत्री, को 25 सितम्बर 1985 तक शिक्षा मंत्री के रूप में जाना जाता था। ध्यातव्य है कि, जून 2019 में मानव संसाधन विकास मंत्री श्री रमेश पोखरियाल थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में 29 जुलाई 2020 को नई शिक्षा नीति के अनुसार मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम पुन: शिक्षा मंत्रालय कर दिया गया है। वर्तमान में भारत के शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान हैं।

Question 620 Hindi MCQ

दिसंबर 2019 तक, लोकसभा के अध्यक्ष (स्पीकर) कौन थे?

SSC JE Civil 30.10.2020 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A ओम बिरला

दिसम्बर 2019 में लोक सभा के अध्यक्ष (स्पीकर) ओम बिरला थे तथा वर्तमान (20 जनवरी, 2021) में भी है। प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती मीरा कुमार थीं, तथा प्रथम अनुसूचित जनजाति लोकसभा अध्यक्ष पी.ए. संगमा थे। जबकि प्रथम लोकसभा अध्यक्ष गणेश वासुदेव मावलंकर वर्ष 1952-56 तक थे।