बी.सी.सी.आई. द्वारा हाल में निम्नलिखित में से किसे भारतीय किक्रेट टीम का कोच नियुक्त किया गया है?
Asked in SSC CGL (TIER-1) 29-08-2016, 10 am
Show Answer
Correct option B
अनिल कुम्बले
भारतीय क्रिकेट कन्ट्रोल बोर्ड (बी सी सी आई) भारत में क्रिकेट के लिए राष्ट्रीय शासकीय निकाय है। यह बोर्ड, तमिलनाडु सोसायटी पंजीकरण अधिनियम के तहत दिसम्बर 1928 में पंजीकृत किया गया था। प्रश्न काल के दौरान, अनिल कुम्बले (2016-17) को भारतीय क्रिकेट टीम का कोच नियुक्त किया गया था। ये जेम्स चार्ल्स लेकर (इग्लैण्ड टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में 10 विकेट तथा दोनों पारियों में कुल 19 विकेट) के बाद विश्व के दूसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक पारी में 10 विकेट तथा दोनों पारियों में कुल 14 विकेट हासिल किए थे, तथा भारत के पहले ऐसे गेंदबाज जिन्होंने सर्वप्रथम 500 विकेट हासिल किया। वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड हैं।
