वित्तीय वर्ष 2018-19 तक की स्थिति के अनुसार, भारत में निम्नलिखित में से किस राज्य की प्रति व्यक्ति आय सबसे अधिक थी?
SSC JE Civil – 23/03/2021 (Shift-I)
Show Answer
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
Practice General Knowledge Gk questions with selectable options, hidden answers and explanations.
SSC JE Civil – 23/03/2021 (Shift-I)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
SSC CHSL 06/08/2021 (Shift-II)
वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान प्रति व्यक्ति शुद्ध राष्ट्रीय आय 1,35,050 रुपये थी, जो वित्त वर्ष 2018-19 के 1,26,406 रुपये की तुलना में 6.8 प्रतिशत अधिक थी। वर्ष 2020 में आई वैश्विक महामारी कोविड के कारण प्रति व्यक्ति शुद्ध राष्ट्रीय आय (एन एन आई) वर्ष 2020-21 में 86,659 रुपये हो गयी है। देश की वार्षिक प्रति व्यक्ति आय 2021-22 में स्थिर कीrमतों पर 91481 रूपये रही जो कोविड से पहले के स्तर से नीचे है।
SSC CHSL 06/08/2021 (Shift-I)
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के तहत वर्ष 2030 तक सफल नामांकन अनुपात (Gross Enrolment Ratio - GER) को 100% लाने का लक्ष्य रखा गया हैं तथा इसके अंतर्गत केन्द्र व राज्य सरकार के सहयोग से शिक्षा पर जीडीपी के 6% हिस्से के सार्वजनिक व्यय का लक्ष्य रखा गया है। नई शिक्षा नीति की घोषणा के साथ ही मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम परिवर्तित कर शिक्षा मंत्रालय कर दिया गया है।
SSC CHSL 05/08/2021 (Shift-II)
किसी भी देश को आर्थिक संवृद्धि का समर्थन करने के लिये एक कुशल बैंकिंग क्षेत्र की आवश्यकता होती है। भारतीय बैंकिंग क्षेत्र में बाजार हिस्सेदारी का 70% सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के पास है, अत: भारतीय अर्थव्यवस्था का समर्थन करने तथा इसके आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने का दायित्व इन्हीं बैंको का बनता है।
SSC CHSL 05/08/2021 (Shift-II)
वित्त वर्ष 2022-23 में रक्षा क्षेत्र के लिए 5 लाख 25 हजार 166 करोड़ रूपये आवंटित किए गये है। वर्ष 2021-22 के लिए यह 4 लाख 78 हजार 196 करोड़ के आवंटन से करीब 10% ज्यादा है।
SSC CHSL 04/08/2021 (Shift-II)
वर्ष 2021–22 के लिए यह 5550 रुपया निर्धारित किया गया है। वर्ष 2021–22 के लिए धान 1940, ज्वार 2738, मक्का 1870, मूंग 7275 तथा उड़द 6300 रुपया प्रति क्विंटल के रूप में न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित है। वर्ष 2022-23 के लिए विभिन्न फसलों की MSP फसल MSP(2022-23) धान सामान्य 2040 धान ग्रेड ए 2060 मक्का 1962 मूंगफली 5850 ज्वार 2990
SSC Stenographer – 15/11/2021: Shift-II
यह ‘असम पावर सेक्टर इन्वेस्टमेंट प्रोग्राम’ के लिए दी गई तीसरी किश्त ऋण है, जिसे जुलाई 2014 में एडीबी बोर्ड द्वारा मंजूर किया गया था। इस योजना के तहत, 120 मेगावाट के पनबिजली संयंत्र का निर्माण किया जाएगा।
SSC Stenographer – 15/11/2021: Shift-II
अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (IBRD) तथा अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की स्थापना एक साथ वर्ष 1944 में अमेरिका के न्यू हैम्पशायर में ब्रेटन वुड्स सम्मेलन के दौरान हुई थी। IBRD को ही विश्व बैंक के रूप में जाना जाता है। वर्तमान में विश्व बैंक के 189 देश सदस्य हैं। विश्व बैंक का सदस्य बनने के लिए किसी भी देश को पहले अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम का सदस्य बनना जरूरी होता है। इसका मुख्यालय अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डी सी में है।
SSC Stenographer – 15/11/2021: Shift-I
वस्तु एवं सेवाकर भारत में 1 जुलाई, 2017 से लागू एक महत्वपूर्ण अप्रत्यक्ष कर है। यह 101वां भारतीय संविधान संशोधन अधिनियम, 2016 के तहत लागू किया गया। जीएसटी के तहत निम्न मदों पर कर लगाया जाता है–0%, 5%, 12%, 18% तथा उच्चतम कर 28% है।
SSC Stenographer – 15/11/2021: Shift-I
भारतीय रिजर्व बैंक ने यस बैंक को 5 मार्च, 2020 को स्थगन के आदेश के तहत रखा था, जो 3 अप्रैल, 2020 तक प्रभावी रहा। • यस बैंक एक भारतीय बैंक है, जिसका मुख्यालय मुंबई में है। इसकी स्थापना राणा कपूर और अशोक कपूर ने 2004 में की थी।
SSC Stenographer – 12/11/2021: Shift-II
लूलू ग्रुप इंटरनेशनल एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है, जिसका मुख्यालय अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात में स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 2000 में केरल के एम.ए. युसूफ अली ने किया था। इस कंपनी द्वारा हाल ही में लखनऊ में लुलु मॉल भी खोला गया।
SSC Stenographer – 12/11/2021: Shift-II
1 अप्रैल 2020 से कॉर्पोरेशन बैंक और आंध्र बैंक का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में विलय प्रभावी हुआ। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना 11 नवंबर, 1919 को हुई थी, जिसका मुख्यालय मुम्बई में हैं। हाल ही में सरकार ने ए. मणिमेखलाई को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।
SSC Stenographer – 11/11/2021: Shift-II
भारत में कॉफी पश्चिमी और पूर्वी घाटों के पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में घने प्राकृतिक वृष्टि छाया क्षेत्र में उगाई जाती है। कर्नाटक कुल कॉफी उत्पादन में लगभग 70% के साथ सबसे बड़ा उत्पादक है। इसके बाद केरल और तमिलनाडु का स्थान आता है। भारत में कॉफी की अरेबिका और रोबस्टा किस्मों की खेती की जाती है। कॉफी की खेती आन्ध्र प्रदेश और ओडिशा के गैर पारम्परिक क्षेत्रों के साथ-साथ उत्तर पूर्व राज्यों में भी तेजी से बढ़ रही हैं।
SSC JE Mechanical – 22/03/2021 (Shift-I)
IMF एक अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय स्ांस्था है जो अपने सदस्य देशों की वैश्विक आर्थिक स्थिति पर नजर रखने का कार्य करती है। IMF वर्ष 1944 में स्थापित व 27 दिसम्बर 1945 को कार्य करना प्रारम्भ कर दिया। इसका मुख्यालय वाशिंगटन डी़ सी., संयुक्त राज्य अमेरिका में है।
SSC JE Electrical – 24/03/2021 (Shift-II)
वित्तीय वर्ष 2019-20 में भारत को सिंगापुर (14.67 अरब डॉलर) से सबसे अधिक मात्रा में FDI (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) अंतर्वाह प्राप्त हुआ। यह लगातार दूसरा वित्त वर्ष है, जब भारत में सर्वाधिक एफ.डी.आई. सिंगापुर के रास्ते से आया है हालांकि 2010-19 में आए 16.22 अरब डॉलर के FDI की तुलना से कम है।
SSC JE Electrical 29.10.2020 (Shift-II)
संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग द्वारा जारी इंटरनेशनल माइग्रेंट स्टॉक-2019’ नामक रिपोर्ट के अनुसार 17.5 मिलियन अन्तर्राष्ट्रीय अप्रवासियों के साथ भारत अप्रवासियों के मामले में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। इसके बाद दूसरे स्थान पर मैक्सिको तथा तीसरे स्थान पर चीन है।
SSC JE Electrical 29.10.2020 (Shift-II)
विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (World Anti Doping Agency- WADA) ने वर्ष 2020 के टोक्यो (जापान) ओलंपिक सहित अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में रूस पर चार वर्ष का प्रतिबंध लगाने का सुझाव दिया था। उल्लेखनीय है कि अन्तर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा ‘वाडा’ की स्थापना 10 नवम्बर, 1999 को स्विट्जरलैण्ड के लुसेन शहर में की गयी थी। वर्तमान में वाडा का मुख्यालय कनाडा के ‘मॉन्ट्रियल’ शहर में है।
SSC JE Mechanical 27.10.2020 (Shift-II)
जनवरी, 2020 में, भारत ने सौर ऊर्जा पार्क बनाने के लिए क्यूबा को 75 मिलियन (लगभग 500 करोड़ रु.) USD की ऋण सहायता दी है। ध्यातव्य है कि ‘अन्तर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन’ की स्थापना भारत और फ्रांस ने संयुक्त रूप से कॉप-21 (COP-21, 30 veJecyej, 2015) से इतर की थी। इसका मुख्यालय गुरूग्राम (हरियाणा) में है।
SSC CGL (Tier-I)-2019 – 05/03/2020 (Shift-I)
अग्रिम कर, आयकर के एक हिस्से का अग्रिम भुगतान होता है। अग्रिम कर का भुगतान उसी वर्ष किया जाता है जिस वर्ष आय प्राप्त हुई हो और इसका भुगतान एक वित्तीय वर्ष के भीतर चार किश्तों में किया जाता है। पहली किश्त के तौर पर देय अग्रिम कर, कुल देय कर का 15% होता है।
(SSC J.E. 04.03.2017, 10 Shift -I)
विमुद्रीकरण एक आर्थिक गतिविधि है, जिसके अर्न्तगत सरकार पुरानी मुद्रा को समाप्त कर देती है और नई मुद्रा को चालू करती है। जब कालाधन बढ़ जाता है और अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बन जाता है तो इसे दूर करने के लिए इस विधि का प्रयोग किया जाता है। इसका प्रयोग 8 नम्वम्बर, 2016 को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। जिसके तहत 500 एवं 1000 की मुद्रा बन्द कर दिए गए।