SarkariUpdatesDaily logo
Practice category

General Knowledge Gk Questions

Practice General Knowledge Gk questions with selectable options, hidden answers and explanations.

991Published questions
Practice set

Choose an answer and check the result

All categories
Question 281 Hindi MCQ

2018-19 के लिए किस क्रिकेटर ने सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर के लिए पॉली उमरीगर पुरस्कार जीता?

SSC JE Mechanical 11.12.2020 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option C जसप्रीत बुमराह

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 2018-19 का पॉली उमरीगर पुरस्कार (बेहतरीन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर) दिया गया। विराट कोहली को सर्वाधिक 5 बार यह पुरस्कार मिल चुका है।

Question 282 Hindi MCQ

लियो कार्टर विश्व के सातवें ऐसे क्रिकेट खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक ओवर में छह छक्के लगाए हैं, वे किस देश से संबंधित हैं?

SSC JE Mechanical 27.10.2020 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option D न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड के घरेलू क्रिकेट टीम के बल्लेबाज ‘लियो कार्टर’ ने वर्ष 2020 में एक घरेलू T-20 मैच में कैंटरबरी टीम की तरफ से खेलते हुए एक ओवर में 6 छक्के लगाये। इसके पहले यह उपलब्धि-गैरी सोबर्स (वेस्ट इंडीज), रवि शास्त्री और युवराज िंसह (भारत), हर्शल गिब्स (दक्षिण अफ्रीका), रॉस व्हिटले (इग्लैण्ड) और हजरतुल्ला जाजई (अफगानिस्तान) के नाम दर्ज है।

Question 283 Hindi MCQ

निम्नलिखित क्रिकेटरों में से कौन दिसम्बर 2019 में घोषित पाँच ‘विजडन क्रिकेटर्स ऑफ द डिकेड’ में से एक नहीं है?

SSC JE Electrical 28.10.2020 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option C रोहित शर्मा

विजडन क्रिकेटर 2019 में पाँच खिलाड़ीयों में विराट कोहली (भारत), डेल स्टेन (दक्षिण अफ्रीका), स्टीव स्मिथ (आस्ट्रेलिया), एवी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) और एलिस पेरी को शामिल किया गया जबकि रोहित शर्मा को इस सूची में स्थान नहीं दिया गया। वर्ष 2021 में विजडन क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर 5 खिलाड़ीयों को चुना गया- • जेसन होल्डर (वेस्ट इंडीज) • मोहम्मद रि़जवान (पाकिस्तान) • डोमिनिक सिबली (इग्लैण्ड) • ़जक क्रॉली (इंग्लैण्ड) • डैरेन स्टीवंस (इंग्लैण्ड)

Question 284 Hindi MCQ

निम्नलिखित में से किस राष्ट्र ने दुबई में पाकिस्तान को हराकर 2020 राजनयिक कप क्रिकेट चैम्पियनशिप जीता है?

SSC JE Civil 28.10.2020 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option B भारत

भारतीय वाणिज्य दूतावास की टीम ने पाकिस्तान को हराकर डिप्लोमैट (राजनयिक) कप क्रिकेट चैम्पियनशिप 2020 का खिताब जीता। इस ट्रॉफी का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में किया गया था।

Question 285 Hindi MCQ

ICC क्रिकेट विश्व कप 2019 में आयोजित किया गया था–

SSC JE Mechanical 11.12.2020 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option C इंग्लैण्ड और वेल्स में

क्रिकेट विश्व कप 2019 इग्लैंड और वेल्स में आयोजित किया गया। इग्लैंड ने न्यूजीलैण्ड को सुपर ओवर में हराकर पहली बार विश्व कप क्रिकेट का खिताब जीता। क्रिकेट विश्व कप 2023 का आयोजन भारत में किया जाएगा।

Question 286 Hindi MCQ

27 दिसम्बर, 2017 के अनुसार, किस भारतीय क्रिकेटर ने अंतर्राष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में अधिकतम छक्के दर्ज किए है?

SSC JE Civil - 24/01/2018 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option B रोहित शर्मा

27 दिसम्बर, 2017 के आँकड़ों के अनुसार वर्ष 2017 में भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक दिवसीय मैचों में सर्वाधिक छक्के (46) लगाकर पहले स्थान पर है।

Question 287 Hindi MCQ

सर्वाधिक टेस्ट शतक बनाने का श्रेय...........को जाता है।

(SSC 10+2 CHSL 25.01.17, 10 am)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option B सचिन तेंदुलकर

सर्वाधिक टेस्ट शतक बनाने का रिकार्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। इन्होंने टेस्ट में 51 शतक लगाये हैं। तथा एकदिवसीय मैचों में सचिन ने 49 शतक (सर्वाधिक) लगाये हैं। इस प्रकार इन्होंने क्रिकेट में सर्वाधिक 100 शतक लगाया है।

Question 288 Hindi MCQ

अंजुम चोपड़ा किस खेल के साथ जुड़ी हुई है।

(SSC 10+2 CHSL 30.01.17, 10 am)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option C क्रिकेट

अंजुम चोपड़ ा भारत की राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान थी।

Question 289 Hindi MCQ

निम्नलिखित में से किसने टेस्ट मैचों में दो तिहरे शतक बनाये?

(SSC 10+2 CHSL 30.01.17, 4.15 pm)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option D ब्रायन लारा

ब्रायन लारा वेस्टइंडीज के बल्लेबाज है। इन्होंने प्रथम बार 375 रन (1994 में) तथा दूसरी बार 400 रन (2004 में) टेस्ट क्रिकेट में बनाये अर्थात 2 तिहरे शतक बनाये।

Question 290 Hindi MCQ

किस क्रिकेट खिलाड़ी ने टेस्ट मैच की एक पारी में 400 रनों का स्कोर बनाया था?

(SSC 10+2 CHSL 21.01.17, 1.15 pm)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option C ब्रायन लारा

ब्रायन लारा ने अप्रैल 2004 को एटींगुआ में इंग्लैण्ड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी खेली और नाबाद 400 रन बनाये थे।

Question 291 Hindi MCQ

सचिन तेंदुलकर का पूरा नाम क्या है?

(SSC 10+2 CHSL 25.01.17, 4.15 pm)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option C सचिन रमेश तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर का पूरा नाम सचिन रमेश तेंदुलकर हैं।

Question 292 Hindi MCQ

इनमें से किस क्रिकेटर ने अंतर्राष्ट्रीय T20 में सर्वाधिक रन बनाये है?

(SSC 10+2 CHSL 03.02.17, 4.15 pm)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option C ब्रेडन मेक्कलम

प्रश्नकाल के समय न्यूजीलैण्ड के खिलाड़ी ब्रेंडन मैकुलम ने T20 क्रिकेट प्रारूप में सर्वाधिक 2140 रन बनाये थे। वर्तमान (2021) में यह रिकार्ड भारत के विराट कोहली (3159 रन) के नाम है।

Question 293 Hindi MCQ

किसी प्रतियोगी मैच में एक पारी में 1000 रन बनाने वाले प्रथम क्रिकेटर का नाम बताइए?

SSC CGL (TIER-1) 02-09-2016, 10 am

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option B प्रणव धनवाड़े

प्रणव धनवाड़े मुम्बई महाराष्ट्र में रहने वाले एक भारतीय क्रिकेटर है। जनवरी 2016 में आधिकारिक तौर पर मान्यता प्राप्त मैच में एक पारी में 1000 से अधिक रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।

Question 294 Hindi MCQ

निम्नलिखित में से किसने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में दोहरा शतक नहीं बनाया?

(SSC 10+2 CHSL 01.02.17, 10 am)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option C ब्रायन लारा

वेस्टइण्डीज के पूर्व कप्तान एवं प्रख्यात बल्लेबाज ब्रायन लारा ने वनडे में उनका सर्वोच्च स्कोर 169 रन है। सचिन तेंदुलकर ने 2010 में अपना सर्वोच्च स्कोर 200 रन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, रोहित शर्मा ने वनडे में अपना सर्वोच्च स्कोर 264 रन श्रीलंका के खिलाफ तथा वीरेन्द्र सहवाग ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ 219 रन बनाये थे।

Question 295 Hindi MCQ

निम्नलिखित में से किसने टेस्ट मैचों में एक भी तिहरा शतक नहीं बनाया?

(SSC 10+2 CHSL 30.01.17, 1.15 pm)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option C सचिन तेंदुलकर

सचिन तेन्दुलकर का टेस्ट मैच में अधिकतम स्कोर 248 रन है।

Question 296 Hindi MCQ

किस देश ने 2016 में आई सी सी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था?

(SSC 10+2 CHSL 19.01.17, 4.15 pm)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option B वेस्ट इंडिज

2016 आई सी सी अण्डर 19 क्रिकेट विश्वकप 22 जनवरी 2016 से 14 फरवरी 2016 तक बांग्लादेश में आयोजित होने वाले एक अंतर्राष्ट्रीय सीमित ओवरो का क्रिकेट टूर्नामेंट था। यह अण्डर-19 क्रिकेट विश्व कप का ग्यारहवाँ और बांग्लादेश में आयोजित होने वाला दूसरा संस्करण था इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच ‘भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुआ। इसमें वेस्टइंडीज विजेता टीम रही। आई.सी.सी. अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप का 13वां संस्करण फरवरी, 2020 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हुआ। जिसमें बाग्लादेश ने फाइनल में भारत को हराकर विश्व कप जीत लिया।

Question 297 Hindi MCQ

मार्टिन क्रोव किस देश का क्रिकेट खिलाड़ी था?

(SSC 10+2 CHSL 17.01.17, 10 am)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option B न्यूजीलैण्ड

मार्टिन क्रोव न्यूजीलैण्ड के क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उन्होंने सन 1990 से 1993 तक न्यूजीलैण्ड टीम की कप्तानी संभाली। मार्टिन क्रोव ने 1982 से 1995 तक क्रिकेट खेला। उन्हें देश के महानतम बल्लेबाजों में गिना जाता है। वे सर डान ब्रेडमैन के बाद टेस्ट क्रिकेट में 229 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे।

Question 298 Hindi MCQ

...........देश ने देहरादून, उत्तराखंड में राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अब तक के सबसे अधिक टी-20 रन हासिल करके आयरलैंड के खिलाफ अपने दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में इतिहास रचा।

SSC CGL (Tier-I) – 06/06/2019 (Shift-II)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option C अफगानिस्तान

अफगानिस्तान ने देहरादून, उत्तराखण्ड में राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अब तक के सबसे अधिक टी-20 रन हासिल करके आयरलैण्ड के खिलाफ अपने दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में इतिहास रचा था।

Question 299 Hindi MCQ

क्रिकेट के खेल का विश्लेषण करने के लिए एक नये मंच सुपरस्टेट्स में जिन तीन मैट्रिक्स को शामिल किया गया हैं, निम्नलिखित में से उनमें कौन-सा शामिल नहीं है?

SSC CGL (Tier-I) – 10/06/2019 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option A स्कोर इंडेक्स

क्रिकेट खेल का विश्लेषण करने के लिए एक नए मंच सुपरस्टेट्स में तीन मैट्रिक्स लक इंडेक्स, स्मार्ट स्टेट्स और फोर कास्टर को शामिल किया गया है, जबकि इस मंच में स्कोर इंडेक्स को शामिल नहीं किया गया है।

Question 300 Hindi MCQ

निम्नलिखित में से किसे जनवरी 2019 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नामित किया गया था?

SSC CGL (Tier-I) – 11/06/2019 (Shift-I)

Select your answer

Select one option, then open the answer.

Show Answer
Correct option C मनु साहनी

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) विश्व भर में आयोजित की जाने वाली क्रिकेट की प्रतियोगिताओं की नियंत्रक तथा नियामक संस्था है। इस संस्था ने जनवरी 2019 में मनु साहनी को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। मनु साहनी ने डेविड रिचर्डसन का स्थान लिया है। वर्तमान में ICC के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले हैं। अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का मुख्यालय दुबई (UAE) में स्थित है।