भारत सरकार के आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने दिसम्बर 2020 में, किस वेब पोर्टल और मोबाइल एप्लिकेशन को लॉन्च किया था?
Asked in SSC CHSL 05/08/2021 (Shift-II)
Show Answer
Correct option D
ई-सम्पदा
आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने 25 दिसंबर, 2020 को भारत के नागरिको के लिये जीवन की सुगमता सुनिश्चित करते हुये पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने के लिये एक नया वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप, ‘‘ ई–संपदा’’ लॉन्च किया। 25 दिसंबर को पूर्व पी.एम. ‘अटल बिहारी वाजपेयी’ की जयंती पर आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप एस पुरी ने वेबसाइट और मोबाइल ऐप का उद्घाटन किया। जिसे प्रतिवर्ष सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है।
