अक्टूबर 2020 तक की स्थिति के अनुसार, फाउंडेशन ऑफ एन्वायर्नमेंट एजूकेशन, डेनमार्क द्वारा निम्नलिखित में से किस समुद्र तट को अंतर्राष्ट्रीय ‘ब्लू फ्लैग’ प्रमाणन से सम्मानित नहीं किया गया है?
Asked in SSC CHSL 05/08/2021 (Shift-II)
Show Answer
Correct option C
तलसारी
समुद्र तटो और मरीन्स के लिये ब्लू फ्लैग प्रमाण-पत्र अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक गैर सरकारी संगठन फाउंडेशन फॉर एन्वायर्नमेन्टल एजूकेशन (Foundation for Environmental Education- FEE) द्वारा प्रदान किया जाता है। भारत में आठ समुद्र तट है, जिन्हें ब्लू फ्लैग प्रमाणन प्राप्त हुआ है। 1. शिवराजपुर, गुजरात 2. घोघला, दमन व दीव 3. कासरकोड, कर्नाटक 4. पदुबिद्री तट, कर्नाटक 5. कप्पड़, केरल 6. रुशिकोंडा, आंध्र प्रदेश 7. गोल्डन बीच, ओड़ीशा 8. राधा नगर तट, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह। ▪ सितंबर,2021 में दो अन्य भारतीय समुद्र तटों को यह प्रमाणन प्राप्त हुआ, तमिलनाडु में कोवलम और पुदुचेरी में ईडन है, जिससे यह संख्या 10 हो चुकी है।
